फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Family filed missing case, Punjab Police informed about the arrest of youths

परिजनाें ने लापता होने का मुकदमा दर्ज कराया, पंजाब पुलिस ने युवकों की गिरफ्तारी की जानकारी दी

Wed, 22 Sep 2021 12:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Family filed missing case, Punjab Police informed about the arrest of youths
गांव जैनपुर के दो युवक अचानक लापता हो गए। परिजनों ने उनको बंधक बनाकर रखने का शक जताया। हालांकि बाद में पंजाब पुलिस ने उन्हें दोनों की गिरफ्तारी की जानकारी दी।
विज्ञापन

जैनपुर गांव निवासी अंकित त्यागी ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि उसका भाई अंकुश अपने दोस्त गांव के जगमोहन के साथ सोनीपत दवा लेने के लिए गया था। वापस आते हुए उन्होंने एक ढाबे से आइसक्रीम खरीदी थी। उसके बाद उनके मोबाइल बंद हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। अंकित त्यागी ने बताया कि उनके घर पर पंजाब पुलिस ने अंकित के मोबाइल पर सूचना दी कि अंकुश और जगमोहन दोनों पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले के अमलोह थाने में बंद हैं। वह दवा के एक पुराने मामले में भगोड़े थे। पंजाब पुलिस ने अंकित त्यागी से उसके भाई अंकुश त्यागी से भी बात कराई। इसके बाद परिजन अमलोह थाने में पहुंचे और अंकित व जगमोहन से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि उसके भाई को फंसाया गया है। उसका भाई सोनीपत के अग्रसेन चौक पर मेडिकल स्टोर चलाता है। उसके भाई को फोन पर बुलाया गया था, जहां पर पंजाब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

वर्जन
अभी पंजाब पुलिस ने कोई संपर्क नहीं किया है। मुरथल थाने में बंधक बनाकर रखने के शक का मुकदमा दर्ज है। जिस तरह की जानकारी मिलेगी, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह, थाना प्रभारी मुरथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed