{"_id":"6654b3ec588bb408f006dc46","slug":"factory-worker-slapped-and-snatched-mobile-phone-and-two-thousand-rupees-sonipat-news-c-197-1-snp1002-118802-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: फैक्टरी कर्मी को थप्पड़ मारकर मोबाइल व दो हजार रुपये छीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: फैक्टरी कर्मी को थप्पड़ मारकर मोबाइल व दो हजार रुपये छीने
Mon, 27 May 2024 09:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 27 May 2024 09:55 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। गांव बाघडू-बड़वासनी रोड पर फैक्टरी कर्मी को थप्पड़ मारकर तीन युवक उनका मोबाइल व दो हजार रुपये छीनकर भाग गए। युवक बिना नंबर प्लेट लगी बाइक पर सवार थे और उनमें से एक ने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था। पीड़ित ने मामले से सदर थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मूलरूप से बिहार के जिला खगरिया के गांव सरस्वती नगर निवासी अमित ने सदर थाना पुलिस को बताया कि वह फिलहाल आरकेजी लखानी कंपनी बाघडू में नौकरी करते हैं। वह रविवार को गांव बाघडू से बड़वासनी होते हुए सोनीपत आ रहे थे। जब वह गांव बाघडू-बड़वासनी रोड पर आ रहे थे तो इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक उनके पास आए। उनमें से एक ने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था। उनकी बाइक पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। युवकों ने उनके पास आते ही उनकी कमीज का कॉलर पकड़ लिया और तीनों ने उन्हें थप्पड़ मारे। उसके बाद उन्होंने जेब से दो हजार रुपये व मोबाइल निकाल लिये। साथ ही धमकी दी कि यह हमारा एरिया है, यहां दोबारा दिखाई दिया तो जान से मार देंगे। उसके बाद वह डर कर वहां से भाग गए। उन्होंने बाद में मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।