{"_id":"6a67637c3c14dc79670dd158","slug":"factory-owner-accused-of-chasing-vehicle-attacked-four-named-sonipat-news-c-197-1-snp1003-157677-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: गाड़ी का पीछा करने का आरोप लगा फैक्टरी मालिक पर हमला, चार नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: गाड़ी का पीछा करने का आरोप लगा फैक्टरी मालिक पर हमला, चार नामजद
Mon, 27 Jul 2026 07:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 27 Jul 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। सोहटी गांव में प्लास्टिक रीसाइकिल फैक्टरी के मालिक पर हथियारों से हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
गांव सोहटी निवासी फैक्टरी मालिक दीपक राणा ने खरखौदा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि कि शनिवार सुबह वह अपने दोस्त सुजीत के साथ जितेंद्र के बुलाने पर उनके फार्म पर गए थे लेकिन वह वहां नहीं मिले। दोनों फैक्टरी लौट आए।
आरोप है कि फैक्टरी के बाहर पहुंचते ही जितेंद्र, गांव पाई निवासी चेला, गांव खाड़ा निवासी अमन और एक अन्य युवक स्कॉर्पियो में हथियार लेकर पहुंचे और उनको रोक लिया। दीपक का आरोप है कि हमलावरों ने कहा कि उन्होंने एक दिन पहले उनकी गाड़ी का पीछा किया था। वह उन्हें सबक सिखाएंगे।
विज्ञापन
इसके बाद चारों ने हथियारों के बट, लात-घूंसों से दीपक और उसके दोस्त सुजीत के साथ मारपीट की। शोर सुनकर फैक्टरी के अंदर मौजूद कर्मचारी और परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग गए। जाते समय आरोपियों ने हथियार लहराते हुए दीपक को जान से मारने की धमकी भी दी। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।