फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Facility: Health department gets four new ECG machines, heart patients benefit

सुविधा : स्वास्थ्य विभाग को मिली चार नई ईसीजी मशीनें, हृदय रोगियों को फायदा

Sat, 30 Dec 2023 10:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 30 Dec 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
Facility: Health department gets four new ECG machines, heart patients benefit
फोटो 16. सोनीपत के जिला नागरिक अस्पताल में ईसीजी कराने के लिए लाइन में खड़े लोग। संवाद
साेनीपत। मरीजों की सुविधा के लिए नव वर्ष से पहले स्वास्थ्य विभाग को मुख्यालय से चार नई इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम (ईसीजी) मशीन मिली हैं। इनके इंस्टाल होने के बाद हृदय मरीजों को काफी फायदा होगा। जिन अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों में ओपीडी ज्यादा है, वहां पर ये मशीनें उपलब्ध कराई जाएंगी। सिविल सर्जन ने अस्पतालों के इंचार्ज से ईसीजी मशीनें उपलब्ध कराने को ओपीडी की जानकारी मांगी थी। इनमें से जिला नागरिक अस्पताल, गोहाना व खरखौदा उपमंडल नागरिक अस्पताल में यह मशीनें उपलब्ध कराने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में रोजाना 1400 से ज्यादा मरीज इलाज कराने के लिए आते हैं। यहां पहले से एक ही ईसीजी मशीन है। ईसीजी कराने वाले मरीजों की संख्या ज्यादा होती है। ऐसे में उन्हें लाइन में लगकर अपना नंबर आने के लिए इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में सिविल सर्जन ने यहां पर एक और ईसीजी मशीन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया। साथ ही गोहाना व खरखौदा में स्थित उपमंडल नागरिक अस्पतालों में भी नई ईसीजी मशीन में भी उपलब्ध कराई जाएगी जिससे क्षेत्र के मरीजों को हृदय संबंधी बीमारियों के लिए जांच सुविधाओं के लिए निजी अस्पतालों में जाने की जरूरत नहीं होगी। ईसीजी मशीन से अन्य रक्त संबंधी गतिविधियों के इलाज में मदद मिल पाएगी। क्षेत्रवासी ईसीजी मशीन से मुफ्त जांच सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

उप सिविल सर्जन डॉ. गीता दहिया ने बताया कि इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम से हृदय संबंधी बीमारी का पता लगाया जा सकता है। कई बार ग्रामीण क्षेत्रों में जांच सुविधा न मिल पाने के कारण बीमारी गंभीर रूप ले लेती है और मरीज को बचाना संभव नहीं हो पाता। उन्होंने बताया कि इस मशीन में एक वाइटल मॉनिटर लगा होता है जिसमें गंभीर बुखार के दौरान रक्तचाप व पल्स इत्यादि की निगरानी रखी जा सकती है। कई बीमारियों में मरीजों को सांस लेने में तकलीफ होती है। मॉनीटर से मरीज की वास्तविक हालत की जांच के बाद ऑक्सीजन देने जैसी प्रक्रिया भी आसान हो जाएगी। ईसीजी मशीन उपलब्ध होने से तत्काल जांच कर इस परिणाम पर पहुंचना आसान हो सकेगा कि मरीज हृदय संबंधी बीमारी से पीड़ित है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
मुख्यालय से चार नई ईसीजी मशीनें उपलब्ध हुई हैं। जल्द ही चयनित किए गए तीन अस्पतालों में पहुंचाकर इंस्टाल कराई जाएगी। साथ ही एक मशीन और उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य केंद्र का चयन किया जा रहा है।-डॉ. जयकिशोर, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed