फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   f i r on 3 murdrer

पटवारखाने में मृत मिले चालक की हुई थी हत्या, पुलिस ने तीन के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 12:18 PM IST
विज्ञापन
f i r on 3 murdrer
सोनीपत। खरखौदा के पटवारखाने में पांच दिन पहले मृत मिले चालक की हत्या की गई थी। चिकित्सक की राय व मृतक की पत्नी के बयान पर पुलिस ने तीन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में वार्ड-12 खरखौदा की रहने वाली गीता ने बताया कि छह दिन पहले उसका पति भगवान दत्त (45) घर से अपने साथियों के साथ निकला था। जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। अगले दिन उसका शव शहर के पुराने बाजार स्थित पटवारखाने में पड़ा मिला था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पसलियां टूटना बताया गया था। जिसके बाद चिकित्सक की राय व पत्नी के बयान पर पुलिस ने भगवान दत्त की हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने गीता के बयान पर कैलाश, कृष्ण व नीरज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed