फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Extortion sought by locking liquor contract, case filed against two

शराब ठेके पर ताला जड़कर मांगी रंगदारी, दो पर मुकदमा दर्ज

Wed, 10 Nov 2021 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Extortion sought by locking liquor contract, case filed against two
गांव बड़ौता निवासी शराब ठेकेदार ने दो युवकों पर ठेका चलाने के लिए मंथली मांगने का आरोप लगाया है। यह भी आरोप है कि दोनों ने उसे व सेल्समैन को गोली मारने की भी धमकी दी। साथ ही ठेके पर ताला जड़ने का भी आरोप लगाया। ठेकेदार के दोस्त की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव बड़ौता निवासी अमित ने बताया कि उसने व उसके साथी अमित कुमार ने गांव महमूदपुर में शराब ठेका ले रखा है। उसके अनुसार एक मुकदमे में उसके दो साथी जेल में हैं, जिससे ठेके की देखरेख वह करता है। उसने बताया कि 7 नवंबर को उसके पास गांव महमूदपुर निवासी अर्पित का फोन आया। उसने उसे कहा कि उसके पास रुपये नहीं हैं, वह उसे शराब की एक बोतल दिला दे। इस पर उसने सेल्समैन को कहकर उसे बोतल दिला दी। उसके करीब तीन घंटे बाद दोबारा अर्पित का फोन आया। उसने व मुंडलाना निवासी ढीलू ने उसे धमकी दी कि उसने उन्हें हर महीने 15 हजार रुपये नहीं दिए तो वह ठेके पर ताला जड़ देंगे। इसके बाद उन्होंने ठेके पर ताला भी लगा दिया। आरोपियों ने कहा कि उन नी चार-पांच मुकदमे हैं और जो ठेका खोलेगा, उसे गोली मार देंगे। न ही ठेका चलने देंगे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed