फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Extorted Rs 11.16 lakh on the pretext of teaching share trading and earning money

Sonipat News: शेयर ट्रेडिंग सिखाने और कमाई का झांसा देकर 11.16 लाख रुपये ऐंठे

Wed, 11 Sep 2024 03:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 11 Sep 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
Extorted Rs 11.16 lakh on the pretext of teaching share trading and earning money
सोनीपत। साइबर ठगों ने शेयर ट्रेडिंग सिखाने व मोटी कमाई का लालच देकर युवक से 11.16 लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित को एक ग्रुप में जोड़ा गया था। इसके बाद अलग-अलग बैंक खातों में रुपये डलवाए गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गन्नौर के गांधी नगर निवासी हितेंद्र ने साइबर थाना पुलिस को बताया कि उनके पास व्हाट्सएप पर ग्रुप में शामिल करने का संदेश आया था। संदेश भेजने वाले व्यक्ति ने बताया कि वह एक कंपनी का सीआईओ नारायण जिंदल हैं। कंपनी फ्री में शेयर ट्रेडिंग सिखाएगी। इसके बाद उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया गया। कुछ दिन बाद ग्रुप में शेयर मार्केट में निवेश के लिए उकसाना शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

ठगों ने कोलकाता नियो के नाम से एप बना रखा है। वह उनकी बातों में आ गया। जिसके चलते उन्होंने अलग-अलग समय पर उनके खातों में 11,16,500 रुपये डाल दिए। जब वह रुपये निकालने लगे तो उन्हें कहा गया कि पांच लाख रुपये और डालने होंगे। तब उन्हें ठगी का आभास हुआ। जांच करने पर जानकारी मिली कि ठगों ने फर्जी तरीके से खुलवाए गए खातों में रुपये डलवाए हैं। पीड़ित ने शिकायत साइबर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम दिए गए बैंक खाता व मोबाइल नंबर से ठगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed