{"_id":"6638ffaef2eeeb4cca0c8c9c","slug":"expressed-concern-about-the-safety-of-students-and-teachers-in-kandam-bhawan-sonipat-news-c-197-1-snp1003-117911-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कंडम भवन में विद्यार्थियों व शिक्षकों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कंडम भवन में विद्यार्थियों व शिक्षकों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई
Mon, 06 May 2024 09:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 06 May 2024 09:53 PM IST
विज्ञापन
फोटो 10- सोनीपत के गांव बरोदा स्थित राजकीय महाविद्यालय में कंडम भवन का निरीक्षण करती टीम। स्रोत
गोहाना। गांव बरोदा स्थित राजकीय महाविद्यालय का दौरा सोमवार को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक और कन्या महाविद्यालय खरखौदा री दो सदस्यीय टीम ने किया। टीम में डॉ. सुधीर और डॉ. दर्शना शामिल रहे। टीम ने महाविद्यालय के कंडम भवन को देख विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई।
उप प्राचार्य पवन लठवाल ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय बरोदा का अपना भवन नहीं है। महाविद्यालय बरोदा गांव के राजकीय विद्यालय के जर्जर भवन में संचालित किया रहा है। विद्यालय की तरफ से भी महाविद्यालय को कंडम भवन उपलब्ध करवाया हुआ है। जहां पर महाविद्यालय के विद्यार्थी बैठते हैं वह भवन काफी जर्जर हो चुका है। फरवरी में कंडम भवन की छत से प्लास्टर गिर गया था। गनीमत यह रह गई थी, उस वक्ता हादसे के दौरान कोई नहीं था। दो सदस्यीय टीम ने भवन की रिपोर्ट तैयार की है। इसके अतिरिक्त कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से भी बातचीत की।