फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Explanation sought from schools with less than 50% results

Sonipat News: 50% से कम परिणाम लाने वाले स्कूलों से मांगा स्पष्टीकरण

Sat, 24 May 2025 12:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Explanation sought from schools with less than 50% results
फोटो 12- सोनीपत के मॉडल टाउन ​स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय। संवाद
सोनीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) की कक्षा 10वीं व 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद विभाग आगामी मंथन व तैयारी में जुट गया है। शिक्षा विभाग की ओर से जिला में 50 फीसदी से कम परिणाम लाने वाले स्कूलों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

ऐसे स्कूलों को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में परीक्षा परिणाम की रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर उन राजकीय विद्यालयों से स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं, जिनका परिणाम इस वर्ष 50 फीसदी से कम रहा है।
विज्ञापन

वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले में तत्परता दिखाते हुए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले स्कूलों से जल्द रिपोर्ट कार्यालय को सौंपने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलाें को रिपोर्ट में यह बताना अनिवार्य रहेगा कि उनके स्कूलों से कितने विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं व 12वीं की परीक्षा में भाग लिया। कितने विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की, कितनों की रिअपीयर आई और कितने विद्यार्थी अनुत्तीर्ण रहे।
अब विभाग की ओर से 50 फीसदी से कम परीक्षा परिणाम लाने वाले स्कूलों को चिह्नित कर शिक्षा के सुधार में और प्रयास किए जाएंगे। साथ ही विद्यार्थियों की संख्या, कमजोर विद्यार्थियों के प्रदर्शन के अनुसार आकलन किया जाएगा।
अधिकारियों के अनुसार सभी विद्यालयों से परीक्षा परिणामों की विस्तृत रिपोर्ट मंगवाई गई है। ऐसे विद्यालयों के मुखिया जिनका परिणाम 50 फीसदी से कम है, उनसे अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए विस्तृत रिपोर्ट ली जाएगी।
बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए दिया था प्रशिक्षण
विभाग की ओर से राजकीय विद्यालयों के परीक्षा परिणाम में सुधार लाने के लिए परीक्षा से पहले स्कूल मुखियाओं को प्रशिक्षण दिया गया था, ताकि जिलेभर के स्कूलों के परीक्षा परिणाम में बेहतर प्रदर्शन किया जा सके। साथ ही खराब परिणाम वाले स्कूलों की सूची पर भी नजर रखी गई थी। स्कूल मुखियाओं से पिछले साल के परिणाम की जानकारी लेकर हिदायत दी गई थी। अब विभाग ने उम्मीदों पर खरा न उतरने वाले व 50 फीसदी से कम परिणाम लाने वाले स्कूलों से रिपोर्ट मांगी है।

--
कक्षा 12वीं का परिणाम
कुल परीक्षार्थी - 11729

उत्तीर्ण हुए - 10244

रिअपीयर - 1092
अनुत्तीर्ण - 393

पास फीसदी - 87.34

--

कक्षा 10वीं का परिणाम
कुल परीक्षार्थी - 15028
उत्तीर्ण हुए - 14085
सुधार के लिए मौका (ईआईओपी) - 721
रिअपीयर - 222
पास फीसदी - 93.73
--
जिलेभर के राजकीय विद्यालयों से कक्षा 10वीं व 12वीं के परीक्षा परिणाम की रिपोर्ट मांगी गई है, ताकि समीक्षा की जा सके। साथ ही 50 फीसदी से कम परिणाम लाने वाले स्कूलों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इस बारे में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं, ताकि आगामी सत्र में शिक्षा परिणाम को और बेहतर बनाया जा सके। रिपोर्ट के आधार पर खराब परिणाम वाले स्कूलों के परिणाम की समीक्षा की जाएगी।
नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed