फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Explanation sought from 36 personnel including JE, three Chief Sanitary Inspectors who came late to the corporation office

निगम कार्यालय में देरी से आए तीन मुख्य सफाई निरीक्षक, जेई समेत 36 कर्मियों से मांगा स्पष्टीकरण

Wed, 11 May 2022 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Explanation sought from 36 personnel including JE, three Chief Sanitary Inspectors who came late to the corporation office
फोटो 09: नगर निगम कार्यालय। - फोटो : Sonipat
नगर निगम कार्यालय में अधिकारी व कर्मचारी समय पर नहीं पहुंच रहे। अधिकारियों व कर्मचारियों के सीटों से गायब रहने की वजह से लोगों की शिकायतें लंबित रहती हैं। लोगों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए निगम आयुक्त धर्मेंद्र सिंह ने मंगलवार सुबह 9:15 बजे कार्यालय की सभी शाखाओं में औचक निरीक्षण किया था। सुबह 9:15 बजे तक अनुपस्थित रहने वाले तीन मुख्य सफाई निरीक्षक, कनिष्ठ अभियंता समेत 36 कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही उन्होंने सभी की रिपोर्ट तैयार करके मुख्यालय भेज दी है।
विज्ञापन

निगम कार्यालय में समय पर न आने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों की जानकारी लेने के लिए शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने निगम आयुक्त को औचक निरीक्षण के आदेश दिए थे। इस दौरान उन्होंने मंगलवार सुबह 9.15 बजे अधीक्षण अभियंता, उप निगम आयुक्त समेत सभी कार्यालयों में जाकर जांच की थी। उस दौरान 36 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। इससे पहले 17 फरवरी को तत्कालीन उप निगम आयुक्त वीरेंद्र सहारण ने निरीक्षण किया था। उस दौरान 120 अधिकारी व कर्मचारी अनुपस्थित मिले थे।
विज्ञापन

इन कर्मचारियों से मांगा स्पष्टीकरण
निगम आयुक्त धर्मेंद्र ने बताया कि शहरी स्थानीय निकाय विभाग की ओर से समय-समय पर रिपोर्ट मांगी जाती है। निरीक्षण के दौरान जो अधिकारी व कर्मचारी समय पर अनुपस्थित मिले हैं, उनके हाजिरी रजिस्टर की फोटो समेत पूरी रिपोर्ट मुख्यालय भेजी गई है। साथ ही कनिष्ठ अभियंता बिजेंद्र, लेखाकार सुनील हुड्डा, मुख्य सफाई निरीक्षक साहब सिंह, सतेंद्र दहिया, सतपाल सिंह, सहायक निशा, लिपिक नरेश कुमार, दीपक जैन, अकबर अली, सुमन, पायल, राहुल, दीपक, अरविंद, पुनीत भारद्वाज, विकास, अशोक व मुन्नी, बेलदार रामनिवास, नत्थूराम, दीपक, सेवादार कुलदीप सिंह, प्रदीप शर्मा, माली राजेश कुमार, ड्राफ्टमैन सुभाष वत्स, मोहित, पटवारी नवीन कुमार, राजबीर, इलेक्ट्रिशियन दिनेश, सीए स्टाफ कर्मी बलकेश, मोहित कुमार व स्वीटी से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने अधिकारियों व कर्मचारियों के सुबह आने के समय की रिपोर्ट मांगी थी। सुबह 9:15 बजे औचक निरीक्षक के दौरान निगम के 36 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इन कर्मचारियों ने दो दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है।
- धर्मेंद्र सिंह, निगम आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed