फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Expansion of the organization in the meeting of JJP BC Cell

Sonipat News: जजपा बीसी प्रकोष्ठ की बैठक में संगठन का विस्तार

Mon, 19 Jan 2026 01:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 19 Jan 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Expansion of the organization in the meeting of JJP BC Cell
सोनीपत के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में बैठक में नियुक्त जजपा बीसी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी। स्रोत: प
सोनीपत। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में रविवार को जननायक जनता पार्टी के बीसी प्रकोष्ठ की बैठक में संगठन का विस्तार किया गया। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष अशोक सरोहा एवं बीसी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जुगती राम ने की। साथ ही बीसी सेल के प्रदेशाध्यक्ष राजेश सैनी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बैठक में सतबीर को सोनीपत, मुकेश कुमार को राई, रामवीर को गन्नौर, राजेश को खरखौदा, कर्मवीर को गोहाना और अनिल कुमार को बरोदा हलका अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। गन्नौर हलका अध्यक्ष सियानंद त्यागी ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की।
विज्ञापन

इसमें उमेद सिंह और जोगेंद्र (धौला) को उपाध्यक्ष, पूर्व सरपंच दलबीर सिंह को महासचिव, दिलबाग सिंह को सचिव बनाया गया है। राजेंद्र, अरविंद त्यागी, पूर्व सरपंच रामपाल, सुरजन, राजेन्द्र, जगबीर, सुरेंंद्र, जनेश्वर और अकबर कार्यकारिणी के सदस्य नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जिला अध्यक्ष अशोक सरोहा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। संगठन के प्रति उनके दायित्वों पर जोर देते हुए कहा कि पार्टी में निष्ठा से काम करने वाले हर साथी को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा।
इस अवसर पर अजय कुहाड़, जगदीश चौहान, राजबीर, जयभगवान, रिंकू सरोहा, अनिल सैन, अनिल मोर, रोहित मोर आदि उपस्थित रहे। इसके बाद पत्रकारवार्ता में बीसी सेल के प्रदेशाध्यक्ष राजेश सैनी ने सरकार के समक्ष कई मांगें रखीं।

ये हैं संगठन की प्रमुख मांग
सरकार को पिछड़ा वर्ग की अपनी सूचियां और स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। साथ ही वर्ग के कल्याण संबंधी योजनाओं का ब्योरा सार्वजनिक करे।हरियाणा सरकार प्रथम और द्वितीय श्रेणी की नौकरियों में पिछड़ा वर्ग को पूरा आरक्षण देना सुनिश्चित करे। हरियाणा कौशल रोजगार निगम की नियुक्तियों में भी बीसी समाज को उचित आरक्षण और प्राथमिकता मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed