फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   exclusive

हरियाणा की शराब से गुलजार हो रहा यूपी का चुनाव

Tue, 06 Apr 2021 12:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
exclusive
अंकित चौहान
विज्ञापन

सोनीपत। हरियाणा से बड़े स्तर पर शराब की तस्करी शुरू हो गई है और यहां की शराब से उत्तर प्रदेश का चुनाव गुलजार किया जा रहा है। पिछले एक सप्ताह में हरियाणा से शराब तस्करी के 40 मामले सामने आ चुके हैं और शराब की तस्करी वाले यह साफ कर चुके हैं कि वह हरियाणा से चुनाव में बांटने के लिए शराब लेकर आए हैं।
इसका सबसे बड़ा कारण यूपी के मुकाबले हरियाणा में शराब के दाम 30-40 प्रतिशत तक कम होना माना जा रहा है। इस तरह पंचायत चुनाव के दौरान हरियाणा से तस्करी करके लाई जाने वाली शराब पर रोक लगाने के लिए यूपी पुलिस ने हरियाणा पुलिस से सहयोग मांगा है और उसको देखते हुए ही बॉर्डर पर चेकिंग बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

हरियाणा के कई जिलों सोनीपत, पानीपत, करनाल, यमुनानगर, फरीदाबाद की सीमा यूपी से सटी हुई है। जिससे इस समय यूपी में चल रहे पंचायत चुनाव में हरियाणा से शराब की बड़े स्तर पर तस्करी शुरू हो गई है। पंचायत चुनाव में जीतने के लिए प्रत्याशी खूब शराब बांटते हैं और ऐसे में नकली व सस्ती शराब को बांटा जाता है। हरियाणा में यूपी के मुकाबले अंग्रेजी शराब करीब 30 प्रतिशत सस्ती है तो अंग्रेजी शराब 40 प्रतिशत तक सस्ती है। इसके अलावा शराब तस्कर इससे भी सस्ती शराब उपलब्ध करा रहे हैं। इन सभी बातों का खुलासा यूपी पुलिस के पिछले एक सप्ताह में शराब तस्करों के खिलाफ चलाए गए अभियान में हुआ और इस एक सप्ताह में हरियाणा से यूपी में शराब तस्करी के 40 मामले पकड़ में आए। इनमें भी सबसे ज्यादा शराब की तस्करी सोनीपत से हुई है और यहां से यूपी के बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, सहारनपुर, बिजनौर, बुलंदशहर, नोएडा, मथुरा समेत अन्य जगहों तक तस्करी करके शराब पहुंचाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
शराब लेकर जाने वाले पकड़े जा रहे, तस्कर पकड़ से बाहर
हरियाणा से यूपी में शराब तस्करी के जितने भी मामले पकड़ में आए हैं, उनमें अधिकतर में केवल शराब लेकर जाने वाले वाहन चालक पकड़े गए हैं। शराब की तस्करी कराने वाले बड़े तस्कर अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। इसको देखते हुए ही यूपी पुलिस ने हरियाणा पुलिस से पंचायत चुनाव के दौरान शराब की तस्करी रोकने के लिए सहयोग मांगा है। जिसके लिए पुलिस ने बॉर्डर पर चेकिंग को बढ़ा दिया है और किसी भी ठेका संचालक व शराब गोदाम वालों को ज्यादा शराब नहीं देने के लिए कहा गया है।

--
यूपी में पंचायत चुनाव को देखते हुए बॉर्डर पर वाहनों की चेकिंग के आदेश दिए गए हैं। पुलिस लगातार वाहनों की चेकिंग कर रही है। यहां से शराब की तस्करी नहीं होने दी जाएगी और इस तरह का मामला सामने आता है तो तस्करों पर शिकंजा कसा जाएगा।
- जश्नदीप रंधावा, एसपी सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed