फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   bajrang punia in world wrestling championship 2019

वर्ल्ड चैम्पियनशिपः बजरंग पूनिया को कजाख्सतान के पहलवान ने आंख में अंगुली मारी, नाखून भी गड़ाए

Fri, 20 Sep 2019 01:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो अंकित चौहान
अंकित चौहान Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Fri, 20 Sep 2019 01:25 PM IST
विज्ञापन
bajrang punia in world wrestling championship 2019
बजरंग पूनिया
कजाख्सतान में चल रही वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में पहलवान बजरंग पूनिया ने भले ही ओलंपिक क्वालीफाई कर लिया हो और वह ब्रांज मेडल की दौड़ में शामिल हो। लेकिन कजाख्सतान के पहलवान दौलत नियाजबेको के खेल भावना के विपरीत लड़ी गई कुश्ती व रेफरियों के गलत फैसलों ने बजरंग पूनिया के साथ ही देश से गोल्ड मेडल छीन लिया। कजाख्सतान के पहलवान ने डेंजर कुश्ती खेलते हुए बजरंग की आंख में अंगुली मारी तो उसके शरीर पर नाखून तक गड़ाए गए। बजरंग को दांव लगाने पर प्वाइंट तक नहीं दिए गए तो कजाख्सतान के पहलवान को कुश्ती के बीच में रेस्ट दे दिया गया। इस तरह गलत फैसले होने पर भारतीय कोच ने गुस्से में कुर्सियां तक फेंक दीं, लेकिन उसके बाद भी कुछ नहीं हुआ और बजरंग पूनिया को बराबर अंक आने के बाद भी हरा दिया गया। जिसपर फेडरेशन के अध्यक्ष व कोच समेत गुरु योगेश्वर दत्त तक ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन


वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में बजरंग पूनिया की भिड़ंत मेजबान कजाख्सतान के पहलवान दौलत नियाजबेको के साथ हुई। बजरंग पूनिया के लिए मेजबान देश का पहलवान होना ही हार का कारण बन गया। भारतीय टीम के कोचिंग स्टाफ ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि एक बार ही गलत फैसला नहीं दिया, बल्कि बजरंग के लिए कई गलत फैसले हार का कारण बने। कजाख्सतान के पहलवान ने बजरंग पूनिया की आंख में अंगुली मार दी तो उसके शरीर पर नाखून भी गड़ा दिए। बजरंग को दोनों जगह डेंजर कुश्ती के कारण प्वाइंट मिलने चाहिए थे, लेकिन केवल एक बार ही सपोर्ट में प्वाइंट दिया गया।
विज्ञापन


बजरंग पूनिया ने जब चार का दांव लगाया तो दोनों पहलवान डेंजर जोन में आ गए और उस समय केवल कजाख्सतान के पहलवान को प्वाइंट दिए गए, जबकि वहां बजरंग को भी दो प्वाइंट मिलने चाहिए थे। इसके अलावा कजाख्सतान के पहलवान को बीच में रेस्ट दे दिया गया। इस तरह लगातार गलत फैसलों के कारण कोच भड़क भी गए और वहां कुर्सियां फेंकने के साथ ही चेयरमैन के सामने विरोध जताया गया। उसके बावजूद भी मेजबान देश का पहलवान होने के कारण उनकी बात नहीं सुनी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद भी बजरंग व नियाजबेको के बराबर प्वाइंट थे, लेकिन नियाजबेको को ज्यादा प्वाइंट के दांव होने के कारण जीत दिला दी गई। इस तरह देश के हाथ से एक गोल्ड मेडल चला गया। इसको लेकर ही वर्ल्ड चैंपियनशिप में गए भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण ने भी नाराजगी जताई है तो बजरंग पूनिया के गुरु योगेश्वर दत्त भी नाराज हो गए। योगेश्वर दत्त ने कहा कि कजाख्सतान ने गलत कुश्ती खेली और उसके बावजूद उसपर कार्रवाई नहीं की गई जो पूरी तरह से गलत है।

यूडब्ल्यूडब्ल्यू से शिकायत की तैयारी

इस पूरे मामले में वर्ल्ड चैंपियनशिप से वापस देश लौटने पर कोच अपनी रिपोर्ट भारतीय कुश्ती संघ को देंगे। जिसके आधार पर भारतीय कुश्ती संघ पूरे मामले में यूनाईटेड वर्ल्ड रेसलिंग को पत्र लिखकर रेफरी व चेयरमैन की शिकायत कर सकता है। इससे यह हो सकता है कि मैच के रेफरी व चेयरमैन को भविष्य के लिए चेताया जा सकता है या उनपर कार्रवाई तक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed