फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   haryana assembly elections 2019, 1000 candidates for bjp ticket

हरियाणा विस चुनावः टिकट के 1000 से ज्यादा दावेदारों ने बढ़ाई भाजपा की चिंता, खिलाफत का डर

Sat, 31 Aug 2019 01:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो अंकित चौहान, अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
अंकित चौहान, अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sat, 31 Aug 2019 01:31 PM IST
विज्ञापन
haryana assembly elections 2019, 1000 candidates for bjp ticket
भाजपा के प्रदेश प्रभारी अनिल जैन - फोटो : Sonipat
विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में दूसरी पार्टियों के नेताओं के शामिल होने की लाइन लगी हुई है तो हर सीट पर टिकट के दावेदार बढ़ते जा रहे हैं। प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों पर इस समय 1000 से ज्यादा नेताओं ने टिकट के लिए दावेदारी ठोंक रखी है, जिसने भाजपा हाईकमान को नई चिंता में डाल दिया है।
विज्ञापन


प्रत्याशी घोषित होते ही टिकट नहीं मिलने वाले दावेदारों के खिलाफत करने का डर भाजपा हाईकमान को सताने लगा है और यही कारण है कि पहले ही प्रदेश प्रभारी अनिल जैन सभी जगह बैठक करके इसके लिए पदाधिकारियों को मानसिक रूप से तैयार कर रहे हैं। राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी अनिल जैन ने साफ कहा कि उनको खुद भी यह चिंता है और इसके लिए ही वह साफ कह रहे हैं कि टिकट नहीं मिलने पर कोई यह ना समझे कि उनके साथ अन्याय हुआ है।
विज्ञापन


सोनीपत में कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी अनिल जैन ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में कहा कि इस समय प्रदेश में भाजपा में टिकट लेने के लिए लंबी लाइन लगी है। हर सीट पर दस व उससे ज्यादा दावेदार हैं और इस तरह से एक हजार से ज्यादा दावेदार हो रहे हैं। लेकिन एक सीट से एक ही प्रत्याशी को टिकट दिया जा सकता है और उसके बाद किसी तरह की गड़बड़ नहीं हो, उसको लेकर ही वह बैठकों में बातचीत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनिल जैन ने कहा कि उनका संगठन बूथ स्तर तक मजबूत है, लेकिन जब प्रत्याशी घोषित होंगे तो टिकट नहीं मिलने वालों को यह नहीं समझना है कि उनके साथ अन्याय हुआ है। अनिल जैन ने कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए भी साफ कहा कि एक विधानसभा में क्षमतावान व निष्ठावान कई दावेदार हो सकते हैं, लेकिन केवल एक आदमी को टिकट मिलता है। लोगों को कई बार लगता है कि उनके साथ अन्याय हुआ है, लेकिन हमेशा टिकट केंद्रीय चुनाव समिति देती है और उसका फैसला सुप्रीम कोर्ट की तरह होता है।


इसलिए उस निर्णय को हंसकर मानना होगा और जिसको प्रत्याशी बनाया जाएगा, वह दूल्हा हो जाएगा। उसकी बारात में अन्य कार्यकर्ता बाराती होंगे और उसकी नैय्या को पार लगाना होगा। इस तरह से प्रदेश प्रभारी अनिल जैन ने कार्यकर्ताओं के साथ ही टिकट के लिए लाइन में लगे नेताओं को साफतौर पर संदेश दिया कि जिसको टिकट नहीं मिलती है, वह किसी भी तरह से पार्टी लाइन से बाहर नहीं जाएगा और उसे पहले ही तरह संगठन के लिए काम करना होगा। अनिल जैन ने दावा किया प्रदेश में जिस तरह से संगठन काम कर रहा है और सरकार की जिस तरह की उपलब्धियां हैं, उससे इस बार भारी जीत भाजपा दर्ज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed