फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   ex sarpanch & his parents gaban FIR

पूर्व सरपंच और परिजनों पर गबन का मामला दर्ज

Mon, 17 Apr 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत Updated Mon, 17 Apr 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
गांव चिढ़ाना के मृतक तत्कालीन सरपंच व उनके परिजनों के खिलाफ पुलिस ने गबन का मामला दर्ज किया है। उनके खिलाफ जिला समाज कल्याण अधिकारी की तरफ से शिकायत दी गई थी। आरोप है कि सरपंच पेंशन बांटने के लिए लाखों रुपये की राशि लेकर आया था। राशि लाने के बाद सरपंच की मौत हो गई। उसके बाद न तो पेंशन बांटी गई और न ही राशि वापस जमा कराई गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

समाज कल्याण अधिकारी महाबीर प्रसाद नेे पुलिस को शिकायत दी थी कि गांव चिढ़ाना में तत्कालीन सरपंच मनोज कुमार अगस्त, 2013 में गांव में पेंशन बांटने के लिए विभाग से तीन लाख 79 हजार रुपये लेकर आए थे। इसके बाद सरपंच का निधन हो गया था। उनके निधन के बाद परिजनों न तो पेंशन की राशि को गांव में बंटवाया और न ही उसे वापस जमा कराया गया। जिस पर कई बार कहने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी तो पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस ने जांच के बाद गबन का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वर्जन
गांव चिढ़ाना में पेंशन की राशि में गबन की शिकायत मिली थी। मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। गांव के तत्कालीन सरपंच की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ञसेठी मलिक, चौकी प्रभारी मुडलाना ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed