फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   ex. cm bhupendra singh hudda

प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही होगा अपराध और अपराधियों का सफाया : हुड्डा

Tue, 15 Oct 2019 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
ex. cm bhupendra singh hudda
चुनाव प्रचार के दौरान कार्यकर्ताओं से मिलते पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा - फोटो : Sonipat
गन्नौर। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा के शासन में प्रदेश में अपराध बेलगाम हो चुका है। कांग्रेस की सरकार बनते ही सबसे पहले अपराध पर लगाम लगाई जाएगी। अपराधियों का पूरी तरह से सफाया किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने इस इलाके का विकास ठप कर दिया। उन्होंने भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र को झूठ का पुलिंदा बताया।
विज्ञापन

वह यहां सोमवार को चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के रहते चार शहरों को मेट्रो से जोड़ा गया, लेकिन भाजपा ने 5 साल में एक इंच मेट्रो आगे नहीं बढ़ने दी। इस बार सरकार बनी तो बहादुरगढ़ मेट्रो को सोनीपत और रोहतक तक पहुंचाया जाएगा। भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों को बर्बाद करने का काम किया है। न तो फसलों का उचित दाम दिया न ही मंडियों में उनकी फसलों की खरीद हुई। बाजरा की खरीद नहीं हो पा रही है। कपास का सरकारी भाव 5500 है लेकिन किसान को 4800 रुपये ही मिल रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री ने नौकरियों में पारदर्शिता के भाजपा के दावे को ढकोसला बताया। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षित युवाओं को चपरासी लगा रहे हैं। कांग्रेस के राज में उच्च शिक्षित युवाओं को इस तरह अपमानित नहीं होने दिया जाएगा। उनकी योग्यता के अनुसार नौकरी देंगे। उन्होंने भाजपा के घोषणा पत्र को झूठ का पुलिंदा बताते हुए कहा कि भाजपा ने 2014 में हरियाणा की जनता से 154 वादे किए थे, लेकिन जितने पूरे हुए वह सब जानते हैं। पूर्व सीएम ने कहा कि चालान के नाम पर भाजपा सरकार ने लूट योजना शुरू की है। उनकी सरकार बनते ही प्रदेश से नए मोटर व्हीकल अधिनियम को हटाया जाएगा।
विज्ञापन

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि बुजुर्ग महिलाओं को 55 व पुरूष को 58 वर्ष में 5100 रुपये पेंशन देंगे। फैक्ट्रियां बंद हो रही है और लोगों का रोजगार छीन रहा है। भाजपा ने खाद, बीज, कृषि उपकरण पर टैक्स लगाया है। कांग्रेस की सरकार आने पर सभी के हित में बेहतर काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed