{"_id":"5da3556e8ebc3e015d44d6a6","slug":"ex-cm-bhupendra-sing-hudda-sonipat-news-rtk5229681183","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा विस चुनावः भूपेंद्र हुड्डा बोले- भाजपा के राज में बिजली रही गुल और बिल आ रहे फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा विस चुनावः भूपेंद्र हुड्डा बोले- भाजपा के राज में बिजली रही गुल और बिल आ रहे फुल
विज्ञापन
Bhupinder Hooda
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार के पांच साल के राज में प्रदेश की जनता तंग आ चुकी है। भाजपा राज में बिजली तो गुल रही, लेकिन बिजली के बिल फुल आए। प्रदेश के पढ़े लिखे युवाओं को चपरासी लगाया गया, जबकि दूसरे प्रदेशों के युवा बड़े पदों पर आसीन कर दिए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पुराने जुमले छोड़कर नए जुमले बनाए हैं। चालान के नाम पर भाजपा सरकार ने नई लूट योजना शुरू की है।
वह राई बरोदा में जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा ने वर्ष 2014 में प्रदेश की जनता से 154 वादे किए थे, लेकिन उनमें से कितने पूरे किए यह सब जानते हैं। प्रदेश के कर्मचारियों को पंजाब के समान वेतनमान देने की बात हो या स्वामीनाथन आयोग को लागू करने की। कहीं भी सरकार अपने वायदों पर खरी नहीं उतरी। युवाओं को रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा के दावे हवा हवाई ही रहे।
प्रदेश में अपराध लगातार बढ़ रहा है। बेराजगारी चरम पर है। कानून व्यवस्था बदतर हो चुकी है। चालान के नाम पर लोगों को लूटा जा रहा है। फैक्ट्रियां बंद हो रही है और लाखों लोग बेरोजगार है। किसानों को उसकी मेहनत का दाम भी नहीं मिल रहा है। भाजपा ने खाद, बीज, कृषि उपकरण पर टैक्स लगाया है। कांग्रेस की सरकार आने पर सभी के हित में बेहतर काम किया जाएगा।