फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana assembly elections 2019, bhupinder singh hooda statement against bjp government

हरियाणा विस चुनावः भूपेंद्र हुड्डा बोले- भाजपा के राज में बिजली रही गुल और बिल आ रहे फुल

Mon, 14 Oct 2019 10:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 10:56 AM IST
विज्ञापन
haryana assembly elections 2019, bhupinder singh hooda statement against bjp government
Bhupinder Hooda
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार के पांच साल के राज में प्रदेश की जनता तंग आ चुकी है। भाजपा राज में बिजली तो गुल रही, लेकिन बिजली के बिल फुल आए। प्रदेश के पढ़े लिखे युवाओं को चपरासी लगाया गया, जबकि दूसरे प्रदेशों के युवा बड़े पदों पर आसीन कर दिए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पुराने जुमले छोड़कर नए जुमले बनाए हैं। चालान के नाम पर भाजपा सरकार ने नई लूट योजना शुरू की है।
विज्ञापन


वह राई बरोदा में जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा ने वर्ष 2014 में प्रदेश की जनता से 154 वादे किए थे, लेकिन उनमें से कितने पूरे किए यह सब जानते हैं। प्रदेश के कर्मचारियों को पंजाब के समान वेतनमान देने की बात हो या स्वामीनाथन आयोग को लागू करने की। कहीं भी सरकार अपने वायदों पर खरी नहीं उतरी। युवाओं को रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा के दावे हवा हवाई ही रहे।
विज्ञापन


प्रदेश में अपराध लगातार बढ़ रहा है। बेराजगारी चरम पर है। कानून व्यवस्था बदतर हो चुकी है। चालान के नाम पर लोगों को लूटा जा रहा है। फैक्ट्रियां बंद हो रही है और लाखों लोग बेरोजगार है। किसानों को उसकी मेहनत का दाम भी नहीं मिल रहा है। भाजपा ने खाद, बीज, कृषि उपकरण पर टैक्स लगाया है। कांग्रेस की सरकार आने पर सभी के हित में बेहतर काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed