फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Every problem coming on Swach Haryana App will be solved in three hours

पहल: स्वच्छ हरियाणा एप पर आने वाली हर समस्या का तीन घंटे में होगा समाधान, सफाई निरीक्षक रखेंगे नजर

Sat, 13 Nov 2021 06:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत(हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत(हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 13 Nov 2021 06:41 PM IST
सार

नगर निगम के संयुक्त आयुक्त ने सफाई निरीक्षक के नेतृत्व में टीम का गठन किया है। स्वच्छ हरियाणा एप पर आने वाली हर शिकायत पर सफाई निरीक्षक नजर रखेंगे।

विज्ञापन
Every problem coming on Swach Haryana App will be solved in three hours
स्वच्छ भारत अभियान - फोटो : SELF

विस्तार

सोनीपत नगर निगम की ओर से शहर को स्वच्छ करने की कवायद शुरू कर दी गई है। अब शहरी स्थानीय निकाय विभाग की ओर से स्वच्छ हरियाणा एप पर आने वाली हर समस्या पर संज्ञान लिया जाएगा और तुरंत उसका समाधान किया जाएगा। नगर निगम के संयुक्त आयुक्त ने सफाई निरीक्षक सुंदर मलिक के नेतृत्व में टीम का गठन कर दिया है। एप पर दर्ज होने वाली हर समस्या को तीन घंटे में समाधान करना होगा।

विज्ञापन

 
शुक्रवार शाम हुई वीडियो कांफ्रेंस के दौरान विभाग के निदेशक डीके बेहरा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वच्छ हरियाणा एप को शहर के लोगों के मोबाइल में डाउनलोड कराए। उस एप पर शहर के लोग अपने क्षेत्र की समस्या की फोटो लोकेशन के साथ डाल सकेंगे। इसके बाद एप पर आने वाली हर समस्या का समाधान निगम की टीम द्वारा तीन घंटे के अंदर करना होगा। 
विज्ञापन


वर्ष 2020 में देश में सोनीपत को मिला था 103वां रैंक 
नगर निगम की तरफ से शहर में रोजाना 180 टन कूड़ा उठाने का दावा किया जा रहा है। फिर भी दोपहर बाद तक सड़कों पर कूड़ा पड़ा रहता है। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की ओर से जारी स्वच्छता सर्वेक्षण परिणाम में सोनीपत को साल 2017 में 243वां रैंक मिला था। इसके बाद 2018 में 156वां, वर्ष 2019 में सोनीपत को 161वां रैंक  व वर्ष 2020 में सोनीपत को 103वां रैंक मिला था। वर्ष 2021 में हुए स्वच्छता सर्वेक्षण का परिणाम अभी जारी नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रैंकिंग में सुधार की यह रही वजह

  •  डोर टू डोर कलेक्शन में सोनीपत का प्रदर्शन बेहतर हुआ।
  •  कचरे से खाद बनाने के प्लांट शुरू होने से सोनीपत को लाभ मिला।
  •  शौचालय की व्यवस्था को बेहतर करने से रैंकिंग पर असर पड़ा।
  •  नगर निगम ने कचरा डालने वाले डंपिंग केंद्र कम कर दिए।


यह भी पढ़ें : हरियाणा की बड़ी खबरें: जींद में मां की हत्या के बाद बेटे ने की आत्महत्या, सोनीपत में डबल मर्डर का आरोपी कोच और साथी रिमांड पर



स्वच्छ हरियाणा एप के संचालन के लिए टीम गठित की
स्वच्छ हरियाणा एप पर दर्ज होने वाली हर समस्या के निवारण के लिए संयुक्त आयुक्त ने विशेष टीम का गठन किया है। एप पर आने आने पर समस्या पर मॉनिटरिंग सफाई निरीक्षक सुंदर मलिक (9466821456) करेंगे। उसके साथ टीम में एक चालक व चार सफाई कर्मचारियों को शामिल किया गया है। इनमें चालक उमेद, सफाई कर्मचारी सागर, रविंद्र, बलजीत व रमेश को शामिल किया गया है। 

स्वच्छ हरियाणा एप पर आने वाली हर समस्या का तीन घंटे में समाधान किया जाएगा। शहरी स्थानीय निकाय विभाग के निर्देश पर स्वच्छ हरियाणा एप पर आने वाली हर शिकायत पर सफाई निरीक्षक नजर रखेंगे। सफाई निरीक्षक सुंदर मलिक की नेतृत्व में तीन घंटे के अंदर समस्या का समाधान करने के लिए टीम का गठन कर दिया गया है।  - सुभाष चंद्र, संयुक्त आयुक्त नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed