फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Erosion of CLC canal stopped, water will be released today

Sonipat News: सीएलसी नहर का कटाव किया बंद, आज छोड़ा जाएगा पानी

Fri, 16 Jun 2023 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 16 Jun 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Erosion of CLC canal stopped, water will be released today
गांव बड़वासनी के पास टूटी सीएलसी का बंद किया गया कटाव। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनीपत। गांव बड़वासनी के पास टूटी दिल्ली में पेयजल आपूर्ति के लिए बनाई गई करियर लिंक चैनल (सीएलसी) नहर के कटाव को बंद कर लिया गया है। पांच हजार क्यूम मिट्टी डालकर कटाव को भरने के बाद अब कंक्रीट डाला गया है। विभाग का दावा है कि शुक्रवार को सीएलसी नहर में पानी आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। नहर टूटने से गांव बड़वासनी व किलोहड़द में दूसरे दिन भी करीब 200 एकड़ भूमि जलमग्न रही। हरे चारे व धान की पौध पर संकट गहराने का खतरा बढ़ गया है।

गांव बड़वासनी के पास मंगलवार देर रात करीब दो बजे सीएलसी नहर टूट गई थी। इसमें करीब 100 फीट का कटाव हो गया था। जिससे नहर का पानी गांव बड़वासनी व किलोहड़द के खेतों में भरने के साथ ही गोहाना-सोनीपत रोड पर बहने लगा था। अधिकारियों के नेतृत्व में सिंचाई विभाग की टीम कटाव को बंद करने में लगी थी। देर रात तक नहर में पीछे से आया पानी निकालने के बाद वीरवार को मिट्टी डालकर कटाव को बंद किया गया। शाम तक पांच हजार क्यूम मिट्टी भरकर कटाव को बंद कर दिया गया था। इसके बाद कंक्रीट डाला गया व प्लास्टर किया गया है। अब इसके सूखने के बाद शुक्रवार को नहर में पानी की आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी। अधिकारियों को कहना है कि नहर में कटाव का कारण अभी पता नहीं लग सका है। इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन


दिल्ली को भेजा गया 650 क्यूसेक पानी

दिल्ली को वीरवार को 650 क्यूसेक पानी की आपूर्ति की गई। सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पश्चिमी यमुना लिंक नहर में खुबडू के पास से पानी डायवर्ट कर दिल्ली भेजा जा रहा है। पानी को ककरोई हैड से फिर से सीएलसी नहर के माध्यम से ही भेजा जा रहा है। उनका दावा है कि दिल्ली में पानी की कोई किल्लत नहीं है। उन्होंने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों ने वीरवार को भी निरीक्षण किया। उन्होंने पानी की किल्लत नहीं होने बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेतों में भरे पानी का स्तर हुआ कम बड़वासनी व किलोहड़द की करीब 200 एकड़ भूमि पर जलभराव हो गया था। वीरवार को इसमें कमी आई है। गर्मी के चलते पानी का स्तर कम हो रहा है। किसानों को अभी हरे चारे व पौध में नुकसान की आशंका है। अगर पानी भरा रहा तो नुकसान हो सकता है। वहीं किलोहड़द रोड के साथ गोहाना रोड पर यातायात सामान्य दिखाई दिया। दोनों मार्ग से वाहनों को गुजारा गया।


नहर में हुए कटाव को भर दिया गया है। अब कंक्रीट डालकर नहर को तैयार किया जा रहा है। इसके सूखने पर पानी आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी। शुक्रवार को पानी आपूर्ति सीएससी से शुरू कर दी जाएगी।

- गुलशन कुमार, एक्सईएन, सिंचाई विभाग, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed