फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Equal Women's Organization took out procession on International Women's Day

समतामूलक महिला संगठन ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निकाला जुलूस

Wed, 09 Mar 2022 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
Equal Women's Organization took out procession on International Women's Day
जुलूस निकालतीं समतामूलक महिला संगठन की सदस्य। संवाद - फोटो : Sonipat
समतामूलक महिला संगठन ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जुलूस निकाला। उन्होंने मौजूदा पुरुष प्रधान समाज में नारी शोषण, दमन व अत्याचार का आरोप लगाया। उन्होंने इसके खिलाफ महिलाओं का साथ देते हुए जुझारू संघर्ष करने का संकल्प लिया। जुलूस डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक से शुरू होकर शहीद भगत सिंह चौक और दीनबंधु छोटू राम चौक से गुजरते हुए शहीद भगत सिंह पार्क में संपन्न हुआ।
विज्ञापन

संगठन की प्रदेश संयोजिका डॉ. सुनीता त्यागी ने कहा कि देश में भ्रूणावस्था से लेकर मरने तक महिलाओं के प्रति हिंसा एवं यौन हिंसा का कहर बढ़ता जा रहा है। निर्भया कांड के बाद राष्ट्रव्यापी आक्रोश के बावजूद महिला सुरक्षा की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। न तो दो वर्ष की बच्ची सुरक्षित है और न ही 87 वर्ष की वृद्धा। स्त्रियों को दोयम दर्जे का श्रम गुलाम बना दिया गया है। बेहद कलंकित व शर्मसार करने वाली सामूहिक दुष्कर्म व हत्या जैसी आपराधिक घटनाओं में हरियाणा देश के अव्वल प्रांतों में शुमार हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार महिला सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करे, हिंसा, यौन हिंसा, नशीले पदार्थों के व्यापार तथा अश्लीलता के प्रसार पर रोक लगाए और जस्टिस वर्मा आयोग की सिफारिशें पूरी तरह लागू करते हुए ब्लॉक स्तर पर ‘वन स्टॉप सेंटर’ बनाए। इसके साथ ही उन्होंने लेबर संहिताएं रद्द करने, निजीकरण बंद करने, नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति वापस लेने, जन आंदोलनों में पुलिस दखल बंद करने के अलावा अन्य मांगों को लागू करने की अपील की। इस दौरान साक्षी, रेणुका, अनुपम शर्मा, रितु विरोधिया, सीमा, डॉ. सुरक्षा, रेखा त्यागी, शांति देवी, कमलेश, बीरमति चहल, रेखा, सुशीला, गीता रानी, मनीषा, सुदेश, रेणु, शांति, कमला, इंद्रावती, बीरो देवी, किरण, पूजा, नीलम, सावित्री मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed