फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   enhancenment

सेक्टरों में एन्हांसमेंट की रि-कैलकुलेशन को जल्द मंजूरी मिलेगी, 30-60 प्रतिशत तक फायदा मिलेगा

Tue, 22 Dec 2020 01:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
enhancenment
सोनीपत। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि सेक्टरों में एन्हांसमेंट की रि-कैलकुलेशन को जल्द मंजूरी मिल जाएगी। इससे सेक्टरवासियों को एन्हांसमेंट में 30-60 प्रतिशत तक फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि रि-कैलकुलेशन ब्याज का समय और जमीन के दाम कम करने के साथ ही बिक्री योग्य जमीन बढ़ाकर की गई है। इससे सेक्टरवासियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

सोनीपत में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे सीएम मनोहर लाल ने कहा कि निगम चुनाव के बाद वह रि-कैलकुलेशन की फाइल को देखकर उस पर हस्ताक्षर करेंगे। उन्होंने कहा कि सेक्टरवासियों की मांग पर नया मसौदा तैयार किया गया है, जिसकी फाइल तैयार हो चुकी है। जल्द ही वह फाइल में दिए गए प्रावधानों पर अंतिम मुहर लगाएंगे। उन्होंने कहा कि दो बार एन्हांसमेंट के मामले में प्रदेश को छूट दी थी। जिसमें पहले 40 प्रतिशत की और उसके बाद में 37 प्रतिशत की छूट दी गई थी। उसके बावजूद कुछ नेताओं ने आपत्ति जताई तो रि-कैलकुलेशन का तरीका भी अपनाया गया। इससे भी लोग संतुष्ट नहीं हुए। अब सरकार ने ऐसा मसौदा तैयार किया है, जिससे सभी को बड़ी राहत मिलेगा। सरकार ने अब ब्याज का समय कम करने का निर्णय लिया है। इतना ही नहीं जमीनों के रेट भी कम किए हैं। साथ ही बिक्री योग्य जमीन बढ़ाई गई है, जिससे एन्हांसमेंट का घाटा उस जमीन को बेचकर प्राप्त किया जा सके। फाइल उनके पास आ चुकी है और वह जल्द ही इस पर हस्ताक्षर कर देंगे। जिससे सेक्टरवासियों को काफी लाभ मिले सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed