फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   enhancenment ri-calculetion problem

एन्हांसमेंट की रि-केल्कुलेशन की फाइलों को अफसरों ने वापस लौटाया, आरडब्ल्यूए में रोष

Mon, 20 Jan 2020 08:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 08:24 PM IST
विज्ञापन
enhancenment ri-calculetion problem
मोहन सिंह मनोचा - फोटो : Sonipat
सोनीपत। सेक्टरों में एन्हांसमेंट का मामला अधिकारियों की लापरवाही के कारण एक बार फिर लटकता दिख रहा है। एन्हांसमेंट की री-केल्कुलेशन करके दस दिन पहले ही भेजी गई फाइलों को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के चार्टर्ड अकाउंटेंट ने गणना सही नहीं होने की बात कहकर लौटा दिया है। अब दो साल से एन्हांसमेंट में राहत की उम्मीद लगाए बैठे सेक्टर के एक लाख से ज्यादा लोगों को इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने अधिकारियों पर री-केल्कुलेशन की फाइलों में देरी करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही चेतावनी दी है कि अगर री-केल्कुलेशन की फाइलों को जल्द मुख्य प्रशासक के पास भेजकर मुहर नहीं लगवाई गई तो आंदोलन शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

एचएसवीपी ने शहर के सेक्टर 14, 12, 15 पार्ट एक, पार्ट दो व सेक्टर 23 में वर्ष 2017 से पहले एन्हांसमेंट भेजी थी। सेक्टरों के लोगों ने एन्हांसमेंट ज्यादा होने की बात कहकर आंदोलन शुरू कर दिया था। इस मामले को लेकर ऑल सेक्टर रेजिडेंस वेल्फेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों की छह बार सीएम के साथ मीटिंग हो चुकी है। जबकि दो बार प्रमुख सचिव, चार बार मुख्य प्रशासक से मीटिंग हुई है। सीएम के साथ फरवरी 2018 में हुई पहली बैठक में वेल्फेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एन्हांसमेंट को गलत बताया था। कहा था कि सेक्टरों में जितने भी स्कूल, पुलिस चौकी, वाटर वर्कर्स, हुडा कार्यालय समेत अन्य सरकारी भवन बने हैं, उनकी एन्हांसमेंट भी प्लॉट धारकों पर डाल दी है। इसके अलावा सेक्टरों में एन्हांसमेंट के आदेश कोर्ट से कई साल पहले हो गए थे, जबकि प्लॉट धारकों को नोटिस कई साल बाद ब्याज लगाकर भेज दिए गए हैं। इस तरह एन्हांसमेंट इतनी बढ़ गई है कि वह प्लॉट की कीमत से ज्यादा हो गई है। इस पर सीएम ने री-केल्कुलेशन के आदेश दिए थे और यह री-केल्कुलेशन एक साल पहले शुरू हुई थी।
विज्ञापन

सेक्टर 14, 12 व 15 पार्ट एक का री-केल्कुलेशन करके फाइल को एचएसवीपी के एस्टेट ऑफिसर ने मुख्य प्रशासक रोहतक के पास एक सप्ताह पहले ही भेजा था। अब उन फाइलों को एचएसवीपी के चार्टर्ड अकाउंटेंट ने वापस सोनीपत के एचएसवीपी कार्यालय में भेज दिया है, जिनमें री-केल्कुलेशन में एन्हांसमेंट की गणना ठीक नहीं होने की बात कही गई है। गणना ठीक करके दोबारा फाइल भेजने के लिए कहा गया है। हालांकि एचएसवीपी के अधिकारी फाइलों को दोबारा जल्द ही यहां से भेजने की बात कह रहे हैं, जिससे री-केल्कुलेशन पर मुख्य प्रशासक की मुहर लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
री-केल्कुलेशन में 77 से 955 रुपये तक हो गई है एन्हांसमेंट की राशि
ऑल सेक्टर रेजिडेंस वेल्फेयर एसोसिएशन के महासचिव मोहन सिंह मनोचा ने बताया कि जहां पहले सेक्टर 14 की एन्हांसमेंट 155 रुपये प्रति वर्ग मीटर थी जो री-केल्कुलेशन के बाद 77 हो गई है। इस तरह से सेक्टर 12 की एन्हांसमेंट पहले 2309 रुपये थी जो अब 955 रुपये हो गई है। सेक्टर 15 पार्ट एक की एन्हांसमेंट पहले 790 रुपये थी जो अब 210 रुपये हो गई है। इस तरह से री-केल्कुलेशन में एन्हांसमेंट काफी कम हो गई है, लेकिन इस पर मुख्य प्रशासक की मुहर लगना बाकी है और उसके बाद ही इसे लागू किया जाएगा।
--
एचएसवीपी के पास पूरा रिकार्ड नहीं होने से कई सेक्टरों की री-केल्कुलेशन अटकी
सीएम मनोहर लाल के री-केल्कुलेशन कराने के आदेश जरूर कर दिए गए हैं, लेकिन एचएसवीपी के पास कई सेक्टरों का पूरा रिकार्ड नहीं है। जिससे उनकी री-केल्कुलेशन की फाइल अभी तक भेजी नहीं जा सकी है। सेक्टर 15 पार्ट दो की 4300 रुपये एन्हांसमेंट थी, लेकिन उसकी री-केल्कुलेशन रिकार्ड पूरा नहीं होने के कारण अटकी हुई है। जितनी जमीन अधिग्रहण की गई थी, वह पार्ट वन के साथ की गई थी। लेकिन पार्ट दो के उससे अलग रेट जारी कर दिए गए। इसके साथ ही सेक्टर 23 की लगभग 450 रुपये एन्हांसमेंट थी, लेकिन उसका रिकार्ड पूरा नहीं होने के कारण मामला अटका है। इसकी भी फाइल नहीं गई है।
--
सेक्टरों के लोगों को अफसर लगातार परेशान कर रहे हैं और एन्हांसमेंट के नाम पर उत्पीड़न किया जा रहा है। पहले एन्हांसमेंट अधिकारियों की लापरवाही से बढ़ाकर भेज दी गई अब री-केल्कुलेशन करके भी फाइल को मंजूर करने में देरी की जाती है। इसके लिए पूरी तरह से अफसर जिम्मेदार हैं। री-केल्कुलेशन पर जल्द ही मुहर नहीं लगाई गई तो आंदोलन शुरू किया जाएगा। - मोहन सिंह मनोचा, महासचिव ऑल सेक्टर रेजिडेंस वेल्फेयर एसोसिएशन
--
यहां से फाइलों को मंजूर करके रोहतक भेज दिया था, लेकिन वहां से उन फाइलों को वापस कर दिया है। आपत्ति दूर करके इन फाइलों को 31 जनवरी से पहले सीए के पास भेज दिया जाएगा। - विजय राठी, एस्टेट ऑफिसर एचएसवीपी

--
री-केल्कुलेशन की अधिकतर फाइलों पर मुहर लगा दी गई है और उनको आगे भेज दिया गया है। ऐसी कुछ फाइल हैं, जिनमें चार्टर्ड अकाउंटेंट की ओर से कुछ जानकारी मांगी गई है। उनको भी जल्द मुख्य प्रशासक के पास भेज दिया जाएगा। - वीरेंद्र हुड्डा, प्रशासक एचएसवीपी रोहतक

हुडा कार्यालय

हुडा कार्यालय- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed