{"_id":"6a11a09fe9f875e14f0e5bbd","slug":"encroachment-removed-from-railway-road-and-other-routes-sonipat-news-c-197-1-snp1003-154421-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: रेलवे रोड सहित अन्य मार्गों से हटाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: रेलवे रोड सहित अन्य मार्गों से हटाया अतिक्रमण
Sat, 23 May 2026 06:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 23 May 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गन्नौर शहर में सड़क पर रखे गए सामान को जब्त करवाते ट्रैफिक इंचार्ज सोहन सिंह।
संवाद न्यूज एजेंसी
गन्नौर। ट्रैफिक पुलिस और नगर पालिका की टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर रेलवे रोड सहित विभिन्न मार्गों से कब्जे हटवाए। कार्रवाई के दौरान सड़क के किनारे लगी रेहड़ियां, अस्थायी ढांचे और दुकानों के बाहर गलत तरीके से रखा सामान हटाया गया। कुछ सामान को जब्त भी किया गया
अभियान का नेतृत्व कर रहे ट्रैफिक इंचार्ज सोहन ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। शहर में बढ़ते अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम की स्थिति बन रही थी जिससे आमजन और वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही थी।
अभियान के दौरान पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटवाकर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाया गया। उन्होंने दुकानदारों और रेहड़ी संचालकों से सड़क पर सामान न रखने और नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।