फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Employees protested at MLA's residence and raised demands to fulfill their demands.

Sonipat News: कर्मचारियों ने विधायक आवास पर प्रदर्शन कर मांगों को पूरा करने की उठाई मांग

Mon, 03 Feb 2025 02:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 03 Feb 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Employees protested at MLA's residence and raised demands to fulfill their demands.
फोटो 12: सोनीपत में विधायक निखिल मदान के आवास पर मांगपत्र सौंपते सर्व कर्मचारी संघ के जिला पदाध
सोनीपत। सर्व कर्मचारी संघ की जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने रविवार को अपनी मांगों को लेकर विधायकों के आवास पर प्रदर्शन किया। उन्होंने सोनीपत से विधायक निखिल मदान, राई से विधायक कृष्णा गहलावत व गन्नौर में विधायक देवेंद्र कादियान के आवास पर मुख्यमंत्री के नाम 15 सूत्रीय मांगपत्र सौंपे। साथ ही चेतावनी दी कि अगर मुख्यमंत्री ने उनकी मांग को पूरा नहीं किया तो प्रदेशभर में आंदोलन तेज किया जाएगा।जिला प्रधान देशराज नैन ने सरकार पर कर्मचारियों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार ने 10 साल में कच्चे कर्मियों को पक्का करने की पॉलिसी को लागू नहीं किया, अब हरियाणा कौशल रोजगार निगम के जरिए उन्हें कच्चे रखने का पक्का प्रबंध कर दिया। इससे कर्मचारियों में रोष है। जिला सचिव सुनील दत्त ने बताया कि सरकार विभागों का निजीकरण करने पर तुली है। मांगों की अनदेखी होने से कर्मियों में निराशा है। उनकी मांग है कि सरकार हरियाणा के लिए अलग से वेतन आयोग का गठन करे और कर्मचारियों को प्रतिमाह पांच हजार रुपये अंतरिम राहत दे। कच्चे कर्मियों को पक्का किया जाए। पुरानी पेंशन बहाल की जाए और निजीकरण पर रोक लगाई जाए। एक्सग्रेसिया नीति बिना शर्त लागू की जाए। इस दौरान नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान राजाभाई, भारत कंडेरा, आनंद हुड्डा, अमित, नरेश, संदीप तूर, राजीव खत्री, विजेंद्र कादयान, रामनिवास, ओमप्रकाश मलिक, नफीस, देवेंद्र दहिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed