{"_id":"6aada4af48284117c20ecdc8","slug":"employees-have-warned-the-government-of-a-sit-in-protest-starting-october-24-sonipat-news-c-197-1-snp1003-160783-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कर्मचारियों ने सरकार को दी 24 अक्तूबर से धरने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कर्मचारियों ने सरकार को दी 24 अक्तूबर से धरने की चेतावनी
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत में राठधना रोड पर सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता को ज्ञापन सौंपते हरियाणा गवर्नम
- फोटो : Samvad
सोनीपत। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन की जिला इकाई के सदस्यों ने कर्मचारियों की मांगों को लेकर सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता को सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला चेयरमैन जयभगवान दहिया ने की, जबकि संचालन जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप नैन ने किया। राज्य महासचिव राजेश धनखड़ और बलराम कालीरमन भी मौजूद रहे।
कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार लगातार कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी कर रही है, जिससे कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने बताया कि संगठन की ओर से आंदोलन के दौरान सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग मंत्री रणबीर सिंह गंगवा के साथ मांगों को लेकर वार्ता की गई थी। नेताओं का आरोप है कि वार्ता के दौरान आश्वासन मिलने के बावजूद मांगों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने बताया कि फरीदाबाद में हुई राज्य कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार सभी जिलों में अधीक्षक अभियंताओं के माध्यम से सरकार को मांगों का ज्ञापन भेजा जा रहा है। 24 अक्तूबर से जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग मंत्री रणवीर सिंह गंगवा के कैंप कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। आंदोलन की तैयारी के लिए सभी ब्रांचों की बैठकें शुरू की जाएंगी। इस मौके पर पब्लिक हेल्थ प्रधान आनंद हुड्डा, सिंचाई शाखा प्रधान नीरज लकड़ा, ओमप्रकाश मलिक, अनिल नैन, कपूर, जोगिंद्र, नवीन शर्मा, यासीन, निशांत, जयप्रकाश, प्रवेश, कृष्ण हुड्डा, प्रवीण हुड्डा भी मौजूद रहे।