{"_id":"610191658ebc3ef75b30e955","slug":"employee-stole-7-78-lakhs-from-co-operative-bank-caught-from-cctv-footage-sonipat-news-rtk619255384","type":"story","status":"publish","title_hn":"को-ऑपरेटिव बैंक से कर्मचारी ने 7.78 लाख चोरी किए, सीसीटीवी फुटेज से पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
को-ऑपरेटिव बैंक से कर्मचारी ने 7.78 लाख चोरी किए, सीसीटीवी फुटेज से पकड़ा गया
विज्ञापन
बैंक में चोरी की घटना में शामिल आरोपी के साथ मोहाना थाना पुलिस
- फोटो : Sonipat
मोहाना स्थित को-ऑपरेटिव बैंक से मंगलवार रात को ताले खोलकर 7 लाख 78 हजार 608 रुपये चोरी कर लिए गए। बैंक का पहले मुख्य गेट का ताला खोला गया और उसके बाद लॉकर का ताला खोलकर रुपये निकाले गए। चोरी के बारे में बैंककर्मियों को बुधवार सुबह पता चला, जब वे बैंक में पहुंचे। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बैंक के कर्मचारी को गिरफ्तार किया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
मोहाना के मुख्य बाजार में को-ऑपरेटिव बैंक में हिसार के सेक्टर 23 में रहने वाले सुभाषचंद प्रबंधक के पद पर तैनात है। सुभाष चंद ने बुधवार सुबह मोहाना थाना पुलिस को बैंक में चोरी होने की सूचना दी। प्रबंधक ने बताया कि मंगलवार की शाम को बैंक के लॉकर में 7 लाख 78 हजार 608 रुपये रखे थे। उसके बाद लॉकर और बैंक के ताले बंद करके वह अपने कमरे पर चले गए। उनको बुधवार सुबह कर्मचारियों ने सूचना दी कि बैंक के ताले खुले पड़े हैं। बैंक में पहुंचकर उन्होंने देखा कि मुख्य गेट के साथ ही लॉकर का ताला भी खुला पड़ा था। लॉकर में रखे रुपये गायब थे। इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी और बैंक व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई, जिससे पता चला कि बैंक के तालों को खोला गया है। फुटेज में बैंक का अस्थायी कर्मी गांव जुआं का युवक रजनीश वहां पर देखा गया। वह बैंक के ताले खोल रहा था। पुलिस ने रजनीश को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
वर्जन
बैंक के ताले खोलकर नकदी चोरी की गई। बैंक प्रबंधक की सूचना पर मुकदमा दर्ज कर जांच की गई। बैंक के अस्थायी कर्मी जुआं गांव के रजनीश को गिरफ्तार कर लिया है। उसको न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
- कुलदीप सिंह, जांच अधिकारी मोहाना थाना।