{"_id":"6612e2dd6656fc8d7a0cac86","slug":"employee-assaulted-at-bhigan-toll-plaza-captured-in-cctv-sonipat-news-c-197-1-snp1002-116465-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: भिगान टोल प्लाजा पर कर्मी के साथ मारपीट, सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: भिगान टोल प्लाजा पर कर्मी के साथ मारपीट, सीसीटीवी में कैद
Sun, 07 Apr 2024 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 07 Apr 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत के भिगान टोल प्लाजा पर टोलकर्मी के साथ मारपीट की सीसीटीवी फुटेज। स्रोत : वीडियोग्रैब
गन्नौर। भिगान टोल प्लाजा पर गाड़ी निकालने को लेकर हुए झगड़े में कुछ व्यक्तियों ने टोलकर्मी के साथ मारपीट कर दी। मारपीट की वारदात टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घायल टोल कर्मी ने गांव लड़सौली के सरपंच प्रतिनिधि प्रियव्रत व उनके साथियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
टोल कर्मी अशोक ने बताया कि वह भिगान टोल पर दिल्ली से पानीपत की तरफ एमरजेंसी लाइन पर तैनात था। एक गाड़ी चालक ने पुलिस का पहचान पत्र दिखाया, जांच करने पर वह नकली मिला। चालक से गाड़ी पीछे करने को कहा, तभी लाइन में लगी गाड़ी से कुछ व्यक्ति उतरे और गाली गलौज शुरू कर दी। लड़सौली गांव का प्रियव्रत अपने साथियों के साथ आया उसके साथ मारपीट की। घायल को गन्नौर उपमंडल अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद खानपुर कला महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में रेफर कर दिया। अशोक ने बताया कि डायल 112 पर भी फोन किया, लेकिन पुलिस नही पहुंची। वहीं लड़सौली के प्रियव्रत का कहना है कि टोल कर्मियों ने पहले बदसलूकी की थी। गाड़ी में महिलाएं भी थी, इसके बावजूद भी टोल कर्मियों ने गाली गलौज की। इस वजह से यह झगड़ा हुआ था।
मुरथल थाना प्रभारी जसपाल सिंह ने बताया कि पुलिस को टोल प्लाजा पर हुई मारपीट की शिकायत मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।