फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Emphasis given on women's participation in Sarva Khap Panchayat

Sonipat News: सर्व खाप पंचायत में महिलाओं की भागीदारी पर दिया गया जोर

Mon, 02 Sep 2024 04:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 02 Sep 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
Emphasis given on women's participation in Sarva Khap Panchayat
सोनीपत। राठधना रोड पर रविवार को हुई सर्व खाप पंचायत की विचार गोष्ठी के दौरान समाज में महिलाओं और युवकों की भागीदारी पर जोर दिया गया। साथ ही समाज में फैली कुरीतियों व समलैंगिकता का विरोध किया गया। नैतिक मूल्यों के स्तर में गिरावट के साथ ही महिलाओं व युवाओं की भागीदारी विषयों पर चर्चा की।
विज्ञापन

विचार गोष्ठी में उत्तर प्रदेश व हरियाणा की कई खापों के प्रधान एकत्रित हुए। रश्मि चौधरी व ज्योति दहिया ने महिलाओं के योगदान पर तर्क दिए। डॉ. नेपाल सिंह सहरावत व कर्नल श्रीकृष्ण दलाल ने कहा कि समाज उत्थान में महिलाओं की भूमिका आवश्यक है। महिलाओं को हर जगह महत्व दिया जा रहा है। बिना महिलाओं की भागीदारी के समाज का उत्थान संभव नहीं है।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यक्रमों में महिलाओं को आगे आना होगा और उनकी भूमिका समाज उत्थान के लिए आवश्यक होना चाहिए। गोष्ठी की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश की धनखड़ खाप के प्रधान सुखबीर सिंह ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विचार गोष्ठी में सूरज सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष सहरावत खाप, हरपाल सिंह, बाबा शाहमल के वंशज रमेश फौजी, बाबा शाहमल, खोबे खाप से विवेक सिंह, डाॅ. अजय दहिया, सरोहा खाप से प्रधान रणधीर सिंह सरोहा, कृष्णपाल सरोहा, रामकुमार सरोहा जगदीशपुर, कैप्टन विनोद सिंह धनखड़ खाप, जितेंद्र धामा, सत्यवीर सिंह, विजेंद्र धनखड़, राजबीर नरवाल, मित्र पाल मलिक, बाबा परमेंद्र आर्य के अलावा श्योराण खाप व हुड्डा खाप के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed