फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Electricity workers staged a protest against the assault on the team

Sonipat News: टीम के साथ हुई मारपीट के विरोध में बिजली कर्मियों ने दिया धरना

Tue, 26 Dec 2023 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 26 Dec 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Electricity workers staged a protest against the assault on the team
फोटो 38. सोनीपत के गन्नौर कार्यालय परिसर में धरने पर बैठे बिजली कर्मचारी। संवाद
गन्नौर। गावं भांवर में बिजली चोरी पकड़ने की गई टीम के साथ हुई मारपीट के विरोध में बिजली कर्मी मंगलवार को काम छोड़ कर गढ़ी झंझारा रोड स्थित ग्रामीण कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। धरने पर हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन व हरियाणा कर्मचारी महासंघ ने भी समर्थन किया। हरियाणा कर्मचारी महासंघ के सर्कल सचिव हरीश राणा ने बताया कि टीम के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ गन्नौर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था, लेकिन अभी तक उनको गिरफ्तार नहीं किया गया। यूनिट प्रधान राजेश मलिक ने कहा कि निगम के कर्मचारियों के साथ हुई इस तरह की घटना बर्दाश्त नहीं होगी। सर्व कर्मचारी संघ के प्रधान नीरज मलिक ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो बुधवार को शहरी कार्यालय के कर्मचारी भी काम छोड़ कर धरने पर बैठ जाएंगे। धरने को नेतृत्व कनिष्ठ अभियंता जोगेंद्र की ओर से किया गया। इस दौरान दीपक कुमार, सुनील दत्त, नरेश कुमार, कपिल, कुलदीप व बिजेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed