फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Electricity supply will remain closed during the day to protect the wheat crop from sparks.

Sonipat News: गेहूं की फसल को चिंगारी से बचाने के लिए दिन में बंद रहेगी बिजली आपूर्ति

Tue, 02 Apr 2024 01:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 02 Apr 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply will remain closed during the day to protect the wheat crop from sparks.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत/गोहाना। गेहूं की कटाई का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में तेज हवा के चलते तारों की स्पार्किंग से होने वाली आग की घटनाओं से बचाव के लिए बिजली निगम ने बिजली आपूर्ति का शेड्यूल बदला है। बिजली निगम ने खेतों के फीडर की बिजली आपूर्ति दिन के समय बंद कर दी है। वहीं मुख्यालय से निर्देश मिलने के बाद ग्रामीण क्षेत्र की बिजली भी जल्द ही दिन में बंद कर दी जाएगी।
किसानों की रबी की फसल गेहूं पककर तैयार हो रही है। ऐसे में फसल को आग से बचने के लिए बिजली निगम ने भी खास योजना तैयार की है। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने बिजली के शेड्यूल में बदलाव किया है। दिन के समय में कृषि (एपी) फीडर पर निगम बिजली सप्लाई बंद रखेगा। इसके अलावा रात के समय में बिजली आपूर्ति फीडर अनुसार दी जाएगी। इस बार बिजली निगम के अधिकारी शेड्यूल तैयार कर रहे है। एपी फीडरों पर आठ घंटे रात के समय बिजली आपूर्ति की जा रही है। इसके अलावा अप्रैल महीने में कटाई का काम पूरा होने तक ग्रामीण क्षेत्र में भी बिजली की कटौती रहेगी। ग्रामीण क्षेत्र और जगमग योजना से जुड़े गांवों को साढ़े 11 घंटे बिजली सप्लाई दी जाएगी। यह सप्लाई लोगों को शाम 6 बजे से सुबह साढ़े 6 बजे तक मिलेगी। हालांकि अभी तक ग्रामीण क्षेत्र में दिन में बिजली सप्लाई दी जा रही है। जल्द ही बिजली के शेड्यूल में बदलाव कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

कथूरा गांव को मिलेगी 24 घंटे बिजली

कथूरा गांव के उपभोक्ताओं को जल्द ही 24 घंटे बिजली सप्लाई की सुविधा मिलेगी। इस गांव में लाइन लॉस कम होने पर बिजली निगम ने मुख्यालय ने बिजली सप्लाई बढ़ाने की मंजूरी मांगी है। मंजूरी मिलने पर गांव में 24 घंटे बिजली सप्लाई दी जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि लाइन लॉस कम होने पर निगम मुख्यालय ने गांव में 24 घंटे बिजली की सप्लाई देने का पत्र जारी किए है। मुख्यालय की तरफ से जारी की गई गाइडलाइन कथूरा गांव में पूरी हो गई है जिसके चलते इस गांव में बिजली सप्लाई 21 घंटे से बढ़ाकर 24 घंटे की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन

बिजली निगम ने एपी यानी कृषि क्षेत्र की लाइन का शेड्यूल 1 अप्रैल से लागू कर दिया है। यह गेहूं की कटाई तक जारी रहेगा। ग्रामीण क्षेत्र के शेड्यूल में भी जल्द बदलाव किया जाएगा। -राजसिंह, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed