फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Electricity supply stopped for 15 hours due to broken wire

Sonipat News: तार टूटने से 15 घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति

Tue, 28 May 2024 10:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 28 May 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply stopped for 15 hours due to broken wire
फोटो 16- सोनीपत के गोहाना की न्यात कॉलोनी में क्षेत्रवासियों से बातचीत करते एसडीओ विकास सूर्यवं
गोहाना। न्यात कॉलोनी में बिजली के तार टूटने से कॉलोनी में करीब 15 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। क्षेत्रवासियों ने शिकायत बिजली निगम को दी, लेकिन कोई भी कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। क्षेत्रवासियों ने हंगामा किया तो एसडीओ विकास सूर्यवंशी मौके पर पहुंचे और क्षेत्रवासियों को समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन

गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा रही है। रोजाना तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। एसी, कूलर और पंखों का प्रयोग बढ़ गया है। बिजली की मांग बढ़ने पर ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो रहे हैं। इतना ही नहीं जो तार जर्जर हो चुके हैं, उन तारों में स्पार्किंग हो रही है। अधिक लोड के कारण न्यात कॉलोनी में स्पार्किंग होने से बिजली के तार टूट गए। तार टूटने से न्यात कॉलोनी में बिजली आपूर्ति बंद हो गई।
विज्ञापन

कॉलोनी निवासी महेंद्र, दलबीर सिंह, सुभाष, विकास कुमार ने बिजली निगम को शिकायत दी। इसके बाद भी बिजली निगम के कर्मी नहीं पहुंचे तो गुस्साए लोगों ने मंगलवार को हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना के बाद निगम एसडीओ विकास सूर्यवंशी कॉलोनी में पहुंचे और समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
बिजली का तार टूटने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। कर्मचारियों को लाइन की मरम्मत करने के निर्देश दिए हैं। पुरानी व जर्जर तार को बदलकर नई अधिक क्षमता की केबल लगाई जाएगी। क्षेत्रवासियों की समस्या का समाधान कर दिया गया है।-विकास सूर्यवंशी, एसडीओ, बिजली निगम, गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed