फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Electricity Corporation will shift two HT lines passing over houses

Sonipat News: घरों के ऊपर से गुजर रही दो एचटी लाइनों को शिफ्ट करेगा बिजली निगम

Tue, 19 Mar 2024 10:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 19 Mar 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation will shift two HT lines passing over houses
गोहाना। बिजली निगम शहर में घरों के ऊपर से गुजर रही एचटी लाइनों को शिफ्ट करेगा। अधिकारियों ने प्रथम चरण में दो लाइनों को चिह्नित किया है। यह लाइनें शिफ्ट करने के लिए नए रूट के लिए सर्वे का कार्य भी पूरा हो चुका है। निगम लाइनें शिफ्ट करने पर करीब 35.5 लाख रुपये खर्च करेगा। बिजली निगम ने प्रस्ताव तैयार कर मंजूरी के लिए मुख्यालय में भेज दिया है।
विज्ञापन

शहर में बिजली की एचटी लाइनें घरों के ऊपर से होकर गुजरती हैं। अधिकारियों के अनुसार शहरी क्षेत्र में करीब 80 घरों के ऊपर से एचटी लाइनें गुजरती हैं। शहरी क्षेत्र में एचटी लाइनों के कारण कई लोग हादसों का शिकार हो चुके हैं। निगम मुख्यालय ने वर्ष 2015 में एचटी लाइनों को शिफ्ट करने की गाइड लाइन जारी की थी। मुख्यालय की गाइडलाइन के अनुसार सरकारी व सार्वजनिक भवनों, स्कूल, पार्क, तालाब और घरों के ऊपर से गुजरने वाली लाइनों को शिफ्ट किया जाना है। शहर में एचटी लाइनों को शिफ्ट करने की योजना सिरे नहीं चढ़ी थी। निगम अधिकारियों ने एचटी लाइनों को अपने स्तर पर शिफ्ट करने का निर्णय लिया है। इसके लिए अधिकारियों ने दो लाइनों को चिह्नित किया है। अधिकारियों के अनुसार महमूदपुर एपी और देवीपुरा आरडीएस लाइन को चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन

वर्जन
शहर में दो एचटी लाइनों को शिफ्ट किया जाना है। लाइन शिफ्ट करने के लिए नया रूट चिह्नित कर लिया गया है। लाइन शिफ्ट करने के लिए मुख्यालय से मंजूरी मांगी है। मंजूरी मिलने के बाद काम शुरू किया जाएगा।-राज सिंह, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम, गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed