फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   election

जिले के 1213 बूथों पर अर्धसैनिक बलों के 723 और पुलिस-होमगार्ड के 3552 जवान करेंगे सुरक्षा

Mon, 21 Oct 2019 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
election
पोलिंग बूथ पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को रवाना होते पुलिस कर्मी - फोटो : Sonipat
सोनीपत। विधानसभा चुनाव को लेकर हर बूथ की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। बूथ के चप्पे-चप्पे पर पुलिस टीम और अर्धसैनिक बलों के जवान तैनात रहेंगे। सुरक्षा को लेकर अर्धसैनिक बलों की नौ कंपनियां तैनात की गई हैं। इसके साथ ही सभी 1213 बूथों पर पुलिस और होमगार्ड के 3552 जवान तैनात रहेंगे। बीएसएफ, सीआरपीएफ और मेघालय पुलिस बल की नौ कंपनियों में 723 जवान ड्यूटी दे रहे हैं। सुरक्षा को लेकर जिलेभर में 24 नाके लगाए गए हैं। पुलिस और सुरक्षा बल के जवान चुनौतीपूर्ण (व्लनरेबल) बूथों पर विशेष नजर रखेंगे।
विज्ञापन

सोमवार को होने वाले मतदान से एक दिन पहले ही सभी बूथ पर पुलिस, अर्र्धसैनिक बल और होमगार्ड के जवान तैनात कर दिए गए। जिले में सीआरपीएफ की दो महिला टुकड़ियां, बीएसएफ की पांच टुकड़ियों के साथ ही मेघायल पुलिस की दो कंपनियां नियुक्त की गई हैं। इससे पहले अर्धसैनिक बलों के जवानों और पुलिस ने सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के कई गांवों में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रेरित करने के साथ ही उन्हें बेहतर सुरक्षा प्रबंधों का अहसास कराया। अर्धसैनिक बलों के 723 जवानो में सीआरपीएफ की 150 महिलाकर्मी भी हैं। अर्धसैनिक बलों के साथ ही पुलिस के जवानों को भी सुरक्षा में तैनात किया गया है। चुनाव के दौरान पुलिस और होमगार्ड के 3552 कर्मी विभिन्न बूथों पर तैनात रहेंगे। जिसमें सात डीएसपी, 30 इंस्पेक्टर, 218 एसआई व एएसआई, 282 हेड कांस्टेबल और 1643 कांस्टेबल शामिल है। साथ ही होमगार्ड के 1372 जवानों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

सुरक्षा को लेकर 24 नाके लगाए, यूपी और दिल्ली सीमा पर सात नाके
चुनाव के दौरान सीमाओं के साथ जिले में अन्य स्थानों पर कड़ा पहरा रखा जाएगा। जिले भर में कुल 24 नाके लगाए गए हैं। जिनसे गुजरकर ही कोई वाहन चालक आगे जा सकेगा। नाकों पर कड़ी चेकिंग की जाएगी। सोनीपत पुलिस के जवानों के साथ ही यूपी के बागपत, दिल्ली के अलीपुर, बवाना, नरेला थाना पुलिस से संवाद स्थापित कर सुरक्षा को कड़ा किया गया है। यूपी की सीमा पर जहां चार नाके लगाए गए हैं, वहीं दिल्ली की सीमा से सटे एरिया में तीन नाके स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

64 चुनौतीपूर्ण बूथों पर रहेगी कड़ी सुरक्षा
विधानसभा चुनाव में जिले के 64 बूथ चुनौतीपूर्ण (व्लनरेबल) की श्रेणी में रखे गए हैं। उन पर पुलिस-प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी। ये बूथ जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों के 11 गांवों में हैं। जिनमें राई और खरखौदा विधानसभा क्षेत्र के तीन, गोहाना और बरोदा के दो तथा गन्नौर का एक गांव सूची में शामिल किया गया है। इसमें राई से जाखौली गांव में स्थित बूथ नंबर 96, 97, 98, 99, 100 व 101 और गांव नाहरा स्थित बूथ नंबर 180, 182, 183 तथा गांव कुंडली स्थित बूथ नंबर 159, 160, 161, 162, 163, 164, 165, 166, 167, 168 शामिल है। इसके साथ ही खरखौदा के बैंयापुर स्थित बूथ नंबर 25, 26, 27, 28 व 29, गांव सिसाना स्थित बूथ नंबर 99, 100, 101, 102, 103, 104, 105, 106 व 107 तथा मटिंडू स्थित बूथ नंबर 112 व 113 को भी इसी श्रेणी में रखा गया है। गन्नौर विधानसभा क्षेत्र के गांव पांची जाटान के बूथ नंबर 192, 193, 194, 195 व 196 शामिल हैं। गोहाना विस क्षेत्र के गांव खंदराई स्थित बूथ नंबर 2, 3 व 4 तथा देवीपुरा स्थित बूथ नंबर 44 व 45 शामिल है। बरोदा विधानसभा क्षेत्र में गांव कथूरा स्थित बूथ नंबर 140, 141, 142, 143, 144, 145, 146, 147 व 148 और भैंसवाल गांव स्थित बूथ नंबर 198, 199, 200, 201, 202, 203, 204, 205 व 206 चुनौतीपूर्ण की श्रेणी में हैं।

प्रशासन की तरफ से चुनाव को शांतिपूर्ण कराने के लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष कराए जाएंगे। सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। इस बार जिले के 64 बूथों को व्लनरेबल की श्रेणी रखा गया हैं। अर्धसैनिक बलों की नौ कंपनी के साथ ही 3552 पुलिस व होमगार्ड के जवान भी सुरक्षा चाक-चौबंद रखेंगे।
डॉ. अंशज सिंह, डीसी सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed