{"_id":"61687ef261d2c0386846fdd5","slug":"elderly-woman-murdered-over-children-s-dispute-sonipat-news-rtk627038667","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के विवाद में बुजुर्ग महिला की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के विवाद में बुजुर्ग महिला की हत्या
विज्ञापन
रामकौर का फाइल फोटो।
- फोटो : Sonipat
गांव रोहट में गली में खेलते समय बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर एक पक्ष के लोग समझाने गए तो दूसरे पक्ष ने उन पर लाठी-डंडे व तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमले में गुम चोट लगने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई और उसका बेटा घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने महिला के घायल बेटे के बयान पर छह आरोपियों के खिलाफ हत्या व मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव रोहट निवासी जितेंद्र ने सदर थाना पुलिस को बताया कि बुधवार देर शाम गली में खेलते हुए 10-12 साल के बच्चों में आपस में विवाद हो गया था। इसमें बीचबचाव कर दिया गया था। वीरवार को वह सुरेंद्र के घर झगड़े का कारण जानने के लिए गया था। इस दौरान उनकी कहासुनी हो गई थी। उसके कुछ देर बाद सुरेंद्र, राजबीर, राजबीर के बेटे मनोज, जोगेंद्र, सुरेंद्र की पत्नी ओमपति व राजबीर की पत्नी बालो लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी व फावड़ा लेकर गली में आ गए। उन्होंने कहा कि वह बच्चों को गली में न खेलने देने का मजा चखाते हैं। यह कहकर उन्होंने उस पर हमला कर दिया। इसी बीच बचाव करने आई उसकी मां रामकौर (60) पर भी हमला किया गया। वह गुम चोट लगने से बेसुध हो गई। उसके भाई कर्मबीर को भी हल्की चोट लगी है। आसपास के लोगों के आने पर हमलावर फरार हो गए। उसके भाई कर्मबीर ने उसे व मां रामकौर को गंभीर हालत में सामान्य अस्पताल में पहुंचाया, जहां पर उनकी मां को मृत घोषित कर दिया गया। जितेंद्र को उपचार दिया जा रहा है। पुलिस ने जितेंद्र के बयान पर सुरेंद्र, राजबीर, मनोज, जोगेंद्र, ओमपति व बालो के खिलाफ हत्या व मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मेडिकल बोर्ड से कराया गया पोस्टमार्टम
महिला की गुम चोट से मौत का आरोप लगने के बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया है। जांच अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम में मौत के सही कारणों का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
10-12 साल के बच्चों में हुआ था झगड़ा
कर्मबीर ने बताया कि उनके व सुरेंद्र के बच्चे गली में खेलते रहते हैं। 10-12 साल के बच्चे गली में खेलते हैं तो दूसरे पक्ष के बच्चे उनके साथ मारपीट कर देते हैं। इसी को लेकर उसका भाई समझाने व झगड़े का कारण जानने गया था, जहां से लौटते हुए उस पर हमला कर दिया गया।
वर्जन
गांव रोहट में बच्चों को लेकर हुए कहासुनी के बाद दो पक्षों में झगड़ा हो गया, जिसमें एक पक्ष के लोगों ने हमला करने का आरोप लगाया है। इसमें बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
- इंस्पेक्टर बदन सिंह, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत

गांव रोहट में बुजुर्ग की हत्या के बाद अस्पताल में घायल से बातचीत करते थाना प्रभारी व अन्य। संवाद- फोटो : Sonipat