{"_id":"69e0ff7496be93d77604c32f","slug":"elderly-man-commits-suicide-by-shooting-himself-due-to-mental-stress-sonipat-news-c-197-1-snp1001-152558-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मानसिक तनाव में बुजुर्ग ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मानसिक तनाव में बुजुर्ग ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
Thu, 16 Apr 2026 08:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 16 Apr 2026 08:55 PM IST
विज्ञापन
गढ़ी उजाले खां में खुद को गोली मारकर अत्महत्या करने की सूचना पर मौके का मुआयना करती पुलिस। संवा
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना (सोनीपत)। गांव गढ़ी उजाले खां में वीरवार को बुजुर्ग विजय सिंह ने अपनी डेयरी में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह करीब दो महीने से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। घटना से पहले उनका बेटे से झगड़ा भी हुआ था।
गांव गढ़ी उजाले खां निवासी अमन ने बताया कि वीरवार सुबह वह बाइक लेकर टहलने गए थे। रास्ते में उन्हें पिता विजय सिंह (62) मिले। इस पर वह अपने पिता को बाइक देकर खुद घर आ गए। अमन के अनुसार उनके पिता दो माह से मानसिक तनाव में चल रहे थे।
उनका कहना है कि कुछ देर बाद पिता घर पहुंचे और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। हमले में वह घायल हो गए। इस पर वह उपचार करवाने के लिए अस्पताल चले गए। इसी बीच उनके पिता ने खेतों में बनी अपनी डेयरी में पहुंचे और खुद को गोली मार ली। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। विजय सिंह के पांच बच्चे हैं।