{"_id":"60bfa6908ebc3e32ed75b0f1","slug":"elderly-dies-of-corona-10-new-infected-found-after-86-days-sonipat-news-rtk6121172165","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से बुजुर्ग की मौत, 86 दिन बाद 10 नए संक्रमित मिले तो रिकवरी रेट 99.60 प्रतिशत हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से बुजुर्ग की मौत, 86 दिन बाद 10 नए संक्रमित मिले तो रिकवरी रेट 99.60 प्रतिशत हुआ
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण जिस तेजी से फैला था, उसी तेजी से अब संक्रमण कम हो रहा है, लेकिन उसके बावजूद मौत का सिलसिला नहीं थम रहा है। जिले में मंगलवार को कोरोना से गांव ठरू के 64 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई है। संक्रमित दर काफी नीचे पहुंच गई है तो रिकवरी रेट काफी ऊपर पहुंच गया है।
जिले में मंगलवार को 10 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इससे पहले 14 मार्च को कोरोना के 9 मरीज मिले थे। यहां संक्रमितों की संख्या 47277 तक पहुंच गई है। मंगलवार को संक्रमित से ज्यादा 61 मरीजों के ठीक होने पर छुट्टी मिल गई है। इस तरह 46 हजार 835 मरीज ठीक हो चुके हैं और 194 का इलाज चल रहा है। हालात यह है कि जितनी जांच की गई है, उनमें 0.66 प्रतिशत संक्रमित मिले हैं, जिससे जिले में रिकवरी रेट 99.60 प्रतिशत दर्ज किया गया है। जिले में अब तक कोरोना से 248 लोगों की मौत हो चुकी है, जिससे मृत्यु दर 0.51 प्रतिशत है। लोगों के स्वास्थ्य सुधार के लिए संक्रमण से प्रभावित मरीजों को अस्पताल में इलाज मुहैया कराने के साथ होम आइसोलेशन में भी रखा जा रहा है।
कोविड अस्पतालों में आईसीयू बेड खाली नहीं
सरकार की ओर से अधिकृत किए कोविड अस्पतालों में एक भी आईसीयू बेड खाली नहीं है। इन अस्पताल में कुछ 50 आईसीयू बेड हैं, जिन पर कोरोना के मरीज भर्ती हैं, जबकि सामान्य बेड, ऑक्सीजन बेड व वेंटिलेटर काफी संख्या में खाली पड़े हैं।