{"_id":"5f31a52d8ebc3e3d1769a588","slug":"elderly-death-from-corona-36-new-positives-found-20-patients-recovered-sonipat-news-rtk568249991","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से बुजुर्ग की मौत, 36 नए पॉजिटिव मिले, 20 मरीज ठीक हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से बुजुर्ग की मौत, 36 नए पॉजिटिव मिले, 20 मरीज ठीक हुए
विज्ञापन
Elderly death from Corona, 36 new positives found, 20 patients recovered
सोनीपत। जिले में कोरोना पॉजिटिव मिलने का सिलसिला जारी है तो कोरोना से एक बुजुर्ग की मौत भी हुई है। कोरोना से मरने वाला बिधलान गांव का 84 वर्षीय बुजुर्ग है जो दो दिन पहले भर्ती कराया गया था और उसका उपचार चल रहा था। यहां सोमवार को 36 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, जिनमें एक ही परिवार के कई लोग भी शामिल है। यहां कोरोना पॉजिटिव की संख्या 3329 तक पहुंच गई है। सोमवार को 20 मरीजों के ठीक होने पर छुट्टी मिल गई है। इस तरह 2886 मरीज ठीक हो चुके है और 408 का इलाज चल रहा है।
डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि बिधलान गांव के रहने वाले 78 वर्षीय बुजुर्ग दो दिन पहले कोरोना पॉजिटिव मिले थे। जिसके बाद उनको कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उसी समय से उनका वहां उपचार चल रहा था। बुजुर्ग की हालत में सुधार नहीं हुआ और उनकी सोमवार को मौत हो गई। डीसी ने बताया कि इस तरह से कोरोना से मरने वालों की संख्या 35 हो गई है और इसको देखते हुए लोगों को अहतियात बरतनी चाहिए, जिससे वह कोरोना से बचे रहे।
डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि शहरी क्षेत्र के भगतपुरा में तीन मरीज, सिक्का कालोनी में तीन, आवासीय सोसायटी किंग्सबरी में दो, अशोक नगर में तीन, आवासीय सोसायटी ट्यूलिप ग्रेंड में एक, मॉडल टाउन में चार, इंडियन कालोनी में एक, सुजान सिंह पार्क के पास एक मरीज मिला है। ग्रामीण क्षेत्र के छतेहरा गांव में एक मरीज, राई में दो, गन्नौर में एक, टिकोला में एक, सैय्याखेड़ा में एक, जाजी में एक, पबसरा में एक, औद्योगिक क्षेत्र बड़ी के फेज-1 में दो, बड़ी गांव में तीन, शाहपुर में एक, बरोदा में एक मरीज मिला है।