{"_id":"6761d878991e72440f03c8e5","slug":"effigy-of-bangladesh-president-burnt-slogans-raised-against-him-sonipat-news-c-197-1-snp1002-129386-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बांग्लादेश के राष्ट्रपति का फूंका पुतला, लगाए मुर्दाबाद के नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बांग्लादेश के राष्ट्रपति का फूंका पुतला, लगाए मुर्दाबाद के नारे
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 18 Dec 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
फोटो 02- सोनीपत के शिवपुरी कॉलोनी में बांग्लादेश के राष्ट्रपति का पुतला फूंकते करणी सेना के प्र
Link Copied
सोनीपत। करणी सेना के पदाधिकारियों के नेतृत्व में मंगलवार को कुंडली स्थित शिवपुरी कॉलोनी में लोगों ने बांग्लादेश के राष्ट्रपति का पुतला फूंका। इस दौरान बांग्लादेश मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए। करणी सेना के प्रदेश संगठन महामंत्री दीपक चौहान ने कहा कि इस्कॉन एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है, उसके पुजारियों को जेल में डालना असहनीय, इसके खिलाफ पूरे विश्व को आवाज उठानी चाहिए।दीपक चौहान ने कहा कि कुछ कट्टरपंथी संगठनों के इशारे पर यह सब हो रहा है। भारत सरकार को अब उन्हें जवाब देने का समय आ गया है। भारत में से भी बांग्लादेश के घुसपैठियों को बाहर कर देना चाहिए। पूरे भारत में आज इस बात पर आक्रोश फैला हुआ है। इस्लाम के नाम पर कट्टरपंथ दूसरे धर्मों के लोगों को प्रताड़ित कर रहे हैं, ऐसा लग रहा है कि पूरे विश्व में सनातन के खिलाफ इन्होंने एक अभियान चला रखा है। सबको मिलकर इसका विरोध करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में कमजोर का हाथ पकड़ कर आगे बढ़ना सिखाया जाता है। भारत में हर धर्म का व्यक्ति सुरक्षित है। इस दौरान धर्मेंद्र, संतोष, सिद्धार्थ, विक्रम, जयप्रकाश सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।