{"_id":"662fe30d193755703301cab4","slug":"eeco-van-filled-with-devotees-collides-with-culvert-four-including-brother-and-sister-killed-seven-injured-sonipat-news-c-197-1-snp1002-117572-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: श्रद्धालुओं से भरी ईको वैन पुलिया से टकराई, भाई-बहन समेत चार की मौत, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: श्रद्धालुओं से भरी ईको वैन पुलिया से टकराई, भाई-बहन समेत चार की मौत, सात घायल
Mon, 29 Apr 2024 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 29 Apr 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत के गांव करेवड़ी के पास पुलिया से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुई ईको वैन। संवाद
सोनीपत। गोहाना रोड स्थित करेवड़ी मोड़ पर सोमवार की सुबह अनियंत्रित ईको वैन बेकाबू होकर पुलिया से टकरा गई। इस हादसे में वैन में सवार एक मासूम बच्चे, उसकी बहन, नानी व मौसी की मौत हो गई, जबकि चालक व परिवार के सदस्यों समेत कुल सात लोग घायल हो गए। सभी सींक पाथरी माता के दर्शन कर लौट रहे थे। घायलों को महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दिल्ली के शाहबाद डेयरी स्थित मुर्गा मार्केट क्षेत्र की निवासी संतरा (58) पड़ोस में रहने वाली अपनी बेटी पूजा पत्नी सत्य व कविता (38), दामाद अशोक, सत्य के बेटे जिज्ञांश (तीन माह), बेटी ढीलू (17), दीपिका (12), चीकू (6) और अशोक की बेटी दीशू, दीपू व बेटे प्रिंस के साथ ईको वैन में सवार होकर गुरुग्राम माता शीतला के दर्शन करने गई थी। ईको वैन को पड़ोस में रहने वाला चालक धर्मबीर चला रहा था। वह रविवार शाम को बेटे जिज्ञांश के जन्म के लिए मांगी मन्नत पूरी होने के बाद दर्शन करने गुरुग्राम गए थे। वहां माता के दर्शन करने के बाद परिवार के सदस्य पानीपत स्थित सींक पाथरी माता के दर्शन को चले गए। वहां से दर्शन कर सुबह करीब 5 बजे वह मुरथल स्थित बाबा बावरिया पर दर्शन करने निकले थे। वह पानीपत-गोहाना-सोनीपत आ रहे थे।
गाड़ी में आगे चालक के पास संतरा अपने नाती जिज्ञांश को गोद में लेकर बैठी थी। चालक व उनके बीच दीपिका बैठी हुई थी। कविता चालक के पीछे की सीट पर बैठी थी। जब वह गांव करेवड़ी मोड़ पर पहुंचे तो अचानक चालक धर्मबीर ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया, जिससे ईको वैन सड़क के किनारे पुलिया के पत्थर से टकरा गई। हादसे में जिज्ञांश, उनकी बहन दीपिका, नानी संतरा व मौसी कविता की मौके पर ही मौत हो गई। पूजा, उनकी बेटी चीकू, अशोक, उनकी बेटी दीशू व बेटा प्रिंस और चालक धर्मबीर घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना के बाद पहुंची मोहाना थाना पुलिस ने घायलों को खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल सोनीपत में रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वर्जन
करेवड़ी के पास हादसे में भाई, बहन, उनकी मौसी व नानी की जान गई है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-इंस्पेक्टर अरुण कुमार, थाना प्रभारी, मोहाना