फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   ED action in Sonipat, Congress MLA Surendra Pawar detained, case is related to illegal mining

हरियाणा में ED की कार्रवाई: सोनीपत से कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार 9 दिन के रिमांड पर, अंबाला कोर्ट का फैसला

Sat, 20 Jul 2024 11:37 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 20 Jul 2024 11:37 AM IST
सार

हरियाणा में ईडी ने एक बार फिर दबिश दी है। इस दौरान ईडी की टीम ने सोनीपत में विधायक सुरेंद्र पंवार को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार मामला यमुनानगर के दिलबाग से जुड़ा बताया जा रहा है।
 

विज्ञापन
ED action in Sonipat, Congress MLA Surendra Pawar detained, case is related to illegal mining
ईडी की रेड - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत से कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार का ईडी को 9 दिन का रिमांड मिला है। ईडी ने अंबाला की कोर्ट नंबर 1 में पेश किया था, करीब साढ़े पांच घंटे की बहस के बाद सेशन जज कंचन माही ने फैसला सुनाया है। दरअसल, सुरेंद्र पंवार के घर 4 जून को ईडी ने छापा डालकर जांच की थी, तब दस्तावेज साथ ले गई थी। सुरेंद्र पंवार की 19 जुलाई को रात के समय घर से गिरफ्तारी हुई थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जिसके बाद अंबाला कोर्ट में पेश किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार अवैध खनन मामले में यह कार्रवाई की गई है। सूत्रों का कहना है कि अब अदालत के बाहर से ही ईडी की टीम ने उन्हें हिरासत में लिया। बाद में सोनीपत भी लेकर आई और बताया जा रहा है कि उसके बाद अंबाला ले जाया गया। कांग्रेस नेता इसे राजनीति से प्रेरित बता रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 4 जनवरी को खनन के किसी मामले में यमुनानगर के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह व सोनीपत में कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार के खिलाफ जांच की थी और उनके ठिकानों पर रिकार्ड खंगाला था। सूत्रों का कहना है कि शुक्रवार को विधायक को मामले से जुड़े सबूत देने के लिए बुलाया था। वहां कोर्ट के बाहर से ही उन्हें हिरासत में ले लिया। इसके बाद टीम उन्हें सोनीपत में उनके आवास पर लेकर आई और फिर अंबाला लेकर चली गई।


पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी है विधायक
विधायक सुरेंद्र पंवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबियों में माना जाता है। सोनीपत में कांग्रेस पार्टी के मुख्य कार्यक्रमों के आयोजनों की जिम्मेदारी विधायक सुरेंद्र पंवार पर ही होती है। वह उनकी कोर टीम के सदस्य भी हैं। कुछ समय पहले ही सुरेंद्र पंवार को प्रदेश सोशल मीडिया का प्रभार भी दिया गया था।

गैंगस्टर के नाम पर धमकी मिलने पर इस्तीफे की पेशकश की थी
विधायक सुरेंद्र पंवार ने पिछले साल गैंगस्टर के नाम पर धमकी मिलने की शिकायत दी थी। उन्होंने बाद में इस्तीफे की पेशकश कर दी थी। जिसके बाद विधायक सुरेंद्र पंवार काफी चर्चा में आए थे। कांग्रेस में आने से पहले सुरेंद्र पंवार ने इनेलो की टिकट पर सोनीपत से विधानसभा का चुनाव लड़ा था। तब वह कविता जैन से हार गए थे। कांग्रेस में आने के बाद वह वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में मंत्री कविता जैन को हराकर विधायक बने थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed