फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   E-upchar software down, patients troubled due to non-registration and report distribution

Sonipat News: ई-उपचार सॉफ्टवेयर ठप, पंजीकरण व रिपोर्ट वितरण न होने से मरीज परेशान

Sat, 21 Jun 2025 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 21 Jun 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
E-upchar software down, patients troubled due to non-registration and report distribution
साेनीपत। जिला नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को तकनीकी खामी के चलते ई-उपचार सॉफ्टवेयर ठप हो गया, जिससे मरीजों को दो घंटे तक परेशानी हुई। इसके कारण ओपीडी पंजीकरण, गर्भवती का पंजीकरण, कंप्यूटर आधारित जांच और रिपोर्ट वितरण का कार्य पूरी तरह रुक गया।
विज्ञापन

ई-उपचार सॉफ्टवेयर ठप होने के कारण मरीजों को गर्मी में लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ा। अस्पताल में रोजाना औसतन दो हजार से अधिक मरीज पहुंचते हैं, जिनमें खांसी, जुकाम, बुखार, हड्डी रोग और स्त्री रोग से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक है। सॉफ्टवेयर की खराबी के चलते गर्भवती, बुजुर्गों और गंभीर रोगियों को विशेष रूप से परेशानी हुई।
विज्ञापन

इस बीच अस्पताल प्रबंधन की ओर से कर्मियों को हाथ से ओपीडी पर्चियां बनाने के निर्देश दिए गए। सुबह 11 बजे के बाद पोर्टल को दोबारा चालू होने के बाद धीरे-धीरे सेवाएं सामान्य होने लगीं। जिससे मरीजों को राहत मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन



ई-उपचार सॉफ्टवेयर पोर्टल बंद होने की सूचना मिलते ही मुख्यालय को अवगत करा दिया गया था। समस्या के समाधान तक स्टाफ ने हाथ से टोकन जारी कर व्यवस्था को संभाला। सुबह 11 बजे सॉफ्टवेयर दोबारा शुरू होने के बाद मरीजों को राहत मिल सकी।
- डॉ. संदीप लठवाल, उप चिकित्सा अधीक्षक, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed