फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   E S I dispencery open 12 hours

श्रमिकों की सुविधा के लिए बड़ी ईएसआई डिस्पेंसरी 12 घंटे खुली रहेगी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 12:30 PM IST
विज्ञापन
E S I dispencery open 12 hours
ईएसआई डिस्पेंसरी खोलने की जानकारी देती डॉक्टर - फोटो : AMAR UJALA
गन्नौर। लाक डाउन के चलते बड़ी इंडस्ट्रीज क्षेत्र में स्थित ईएसआई डिस्पेंसरी की वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डा.वीना ने श्रमिकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है, अब ईएसआई डिस्पेंसरी सुबह 7 बजे से लेकर साय 7 बजे तक खुली रहेगी। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डा.वीना ने बताया पहले डिस्पेंसरी सुबह 8 बजे से 3 बजे तक खुलती थी जिस दौरान जो भी श्रमिक बीमार होता था वह उसी समय दवाई लेने के लिए आता था। एक ही समय होने पर कई बार लोगों को ज्यादा भीड़ हो जाती थी जिसके चलते सोशल डिसटेंसिग टूटने का खतरा रहता था। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन के प्रधान ने भी उनसे अपील कि थी कि इसका कुछ समय बढ़ाय जाए क्योंकि कुछ लोग जो साय को बीमार हो जाते है उनको भारी परेशानी होती है क्योंकि वे लाक डाउन के चलते किसी अन्य जगह जा नही सकते और 3 बजे के बाद सुबह तक मरीज के लिए इंतजार काफी लंबा हो जाता है उन्हीं के साथ विचार विमर्श के बाद ये फैसला लिया गया है ताकि किसी भी श्रमिक को कोई परेशानी न हो और सरकार के जो निर्देश है उनका भी पालन हो सकें। ईएसआई का समय बढ़ाए जाने पर एसोसिएशन के संरक्षक श्रवण झाम व प्रधान शमशेर शर्मा ने ईएसआई की वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed