फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   E-auction for 148 liquor vends of 74 zones will start from May 29.

Sonipat News: 74 जोन के 148 शराब ठेकों के लिए ई-नीलामी 29 मई से होगी शुरू

Mon, 27 May 2024 10:03 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 27 May 2024 10:03 PM IST
विज्ञापन
E-auction for 148 liquor vends of 74 zones will start from May 29.
नरेंद्र कौशिक, उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त। संवाद
सोनीपत। 74 जोन के 148 शराब ठेकों के लिए के लिए ई-नीलामी 29 मई से शुरू होगी। ई-नीलामी प्रक्रिया के बाद 30 मई को शाम 5 बजे के बाद ठेकों का आवंटन किया जाएगा। आबकारी विभाग के पोर्टल पर जाकर कोई भी इच्छुक प्रतिभागी अपना पंजीकरण करवाते हुए बोली प्रक्रिया में भाग ले सकता है। शराब ठेकों के आवंटन के लिए इस बार 449.38 करोड़ रुपये रिजर्व प्राइस (आरक्षित मूल्य) रखा है। पिछली बार 418.95 करोड़ रुपये रिजर्व प्राइस था।
विज्ञापन

नई आबकारी नीति 12 जून से लागू होगी और अगले वर्ष 11 जून तक जारी रहेगी। नई आबकारी नीति में इस बार केवल 2 शराब ठेकों पर ही एक जोन बनाया गया है। शराब ठेकेदार 29 मई को सुबह 9 बजे से 30 मई को शाम 4 बजे तक विभाग की वेबसाइट पर इस नीलामी में भाग ले सकते हैं। अधिकतम बोली लगाने वाले ठेकेदार को ठेके दिए जाएंगे। ठेकेदार एक बार विभाग में अपनी आइडी पंजीकृत कराकर दूसरी जगह बैठकर भी पंजीकृत आइडी से नीलामी प्रक्रिया में भाग लेते हुए ठेके ले सकता है। इस बार विभाग को सभी ठेकों से कुल 400 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने नई आबकारी नीति में शराब पर एक्साइज ड्यूटी में बढ़ोतरी कर दी गई है। 750 एमएल देसी शराब अब 175 रुपये, देसी शराब अध्धा अब 105 रुपये और देसी शराब पव्वा अब 60 रुपये में मिलेगा। अंग्रेजी शराब के हर ब्रांड पर भी बढ़ोतरी की गई है। आबकारी अधिकारी ने बताया कि ई-टेंडरिग में ऑनलाइन अपनाई जाने वाली पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रहेगी। मुख्यालय स्तर के आला अधिकारी इस पूरी प्रक्रिया पर नजर बनाए रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
जिले के 74 जोन के 148 शराब ठेकों के लिए ई-नीलामी 29 मई से शुरू होनी है। ई-नीलामी प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए कई ठेकेदारों ने पंजीकरण करवाया है। इनके लिए प्रतिस्पर्धा अधिक है। 30 मई को ई-नीलामी के बाद शाम 5 बजे शराब ठेकों का आवंटन किया जाएगा।
नरेंद्र कौशिक, उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed