{"_id":"677c3f8855ef62b6460fabb7","slug":"dustbins-will-be-kept-in-buses-passengers-will-be-made-aware-sonipat-news-c-197-1-snp1007-130389-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बसों में रखे जाएंगे कूड़ेदान, यात्रियों को किया जाएगा जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बसों में रखे जाएंगे कूड़ेदान, यात्रियों को किया जाएगा जागरूक
Tue, 07 Jan 2025 02:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 07 Jan 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
फोटो 04- सोनीपत के गोहाना में बस अड्डा परिसर में काउंटर पर लगी बसें। संवाद
गोहाना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से चलाए जा रहे स्वच्छ भारत अभियान के तहत रोडवेज ने भी बसों में साफ सफाई रखने को पहल की है। अब बसों के अंदर ही कूड़ादान रखे जाएंगे। बस अड्डा पर पहुंचने के बाद कूड़ादानों को खाली किया जाएगा। परिवहन विभाग ने बसों में कूड़ादान रखने के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं।
रोडवेज विभाग ने बस के अंदर ही कूड़ादान रखने का निर्णय लिया है। जिससे यात्री सामान का प्रयोग करने के बाद कूड़ा डाल सकें। साथ ही कूड़ादान का उपयोग करने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसको लेकर रोडवेज बसों में स्लोगन भी लिखवाएं जाएंगे। गोहाना बस अड्डा में रोडवेज की 45 व किलोमीटर योजना की 25 बस हैं। इन बसों की वर्कशाप में एक ही बार सफाई हो पाती है। जब बस वर्कशाप में पहुंचती है तो बस के अंदर काफी मात्रा में कूड़ा मिलता है। इस समस्या से निपटने के लिए विभाग ने बस के अंदर ही कूड़ादान रखने की योजना बनाई है। यात्रियों को कूड़ा डालने के लिए कूड़ादान का उपयोग करना होगा। कूड़ादान रखने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।
-
रोडवेज की बसों में कूड़ादान रखने की योजना बनाई गई है। जिससे बसों को अंदर से साफ-सुथरा रखा जा सकें। साथ ही यात्रियों को भी स्वच्छता रखने के लिए जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
- संजय नैन, डीआई, बस अड्डा गोहाना