फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Due to the server down on Annapurna festival, people have trouble taking wheat

अन्नपूर्णा उत्सव पर सर्वर डाउन होने के कारण लोगों को गेहूं लेने में परेशानी हुई

Wed, 18 Aug 2021 11:02 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Due to the server down on Annapurna festival, people have trouble taking wheat
सोनीपत। जिले में बुधवार को शुरू हुए अन्नपूर्णा उत्सव के दौरान सर्वर डाउन होने के कारण गेहूं वितरण में दिक्कत हुई। राशन डिपो पर सर्वर डाउन होने के कारण पीओएस मशीनें रूक-रूक चलीं। इसके कारण लोगों को गेहूं लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से जिले में 422 डिपो पर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत पात्र लोगों को मुफ्त गेहूं वितरित किया गया। एक पात्र उपभोक्ता के मशीन पर अंगूठा लगाने के बाद राशन का रिकार्ड अपलोड होने में ही 3 से 5 मिनट लगा, जबकि पहले यह प्रक्रिया कुछ क्षणों में ही पूरी हो जाती थी। ऐसे में राशन डिपो पर उपभोक्ताओं की भीड़ जमा हो गई। गर्मी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की वजह से पैदा हुए हालात के कारण केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की शुरुआत की गई है। जिसके अंतर्गत पिछले कई महीनों से उपभोक्ताओं को पांच किलो गेहूं मुफ्त वितरित किया जा रहा है। इस योजना के तहत दीपावली तक उपभोक्ताओं को मुफ्त गेहूं दिया जाना है। योजना के तहत सरकार द्वारा 18 व 19 अगस्त को अन्नपूर्णा उत्सव मनाने का फैसला किया गया है। जिसके अंतर्गत उपभोक्ताओं को पांच व दस किलो गेहूं के स्पेशल बैग तैयार किए गए और उनमें गेहूं भरकर उपभोक्ताओं को देने का फैसला किया गया था। वीरवार को भी योजना के तहत उपभोक्ताओं को गेहूं का वितरण किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राशन डिपो पर सुबह से ही लगी रही भीड़
अन्नपूर्णा उत्सव को सफल बनाने के लिए प्रशासन पिछले कई दिनों से तैयारियों में जुटा हुआ था। पहले लिए बड़ी संख्या में सुबह से ही शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों के राशन डिपो पर उपभोक्ताओं की भीड़ जमा होने लगी। सुबह के समय राशन डिपो धारकों ने प्रदेश सरकार द्वारा दिए जाने वाले राशन को वितरित किया, वहीं अन्नापूर्णा उत्सव का शुभारंभ होने के बाद उपभोक्ताओं को पांच व दस किलो के गेहूं से भरे बैग फ्री वितरित किए गए।
-
सोनीपत में सांसद, पूर्व मंत्री व सीएम के पूर्व मीडिया सलाहकार ने गेहूं वितरित किया
जिला प्रशासन द्वारा बुधवार को जिले में अन्नपूर्णा दिवस कार्यक्रम आयोजित किए गए। शहर के मॉडल टाउन में सांसद रमेश कौशिक ने पात्र लोगों को मुफ्त गेहूं वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आदर्श नगर, बड़ा हलवाई हट्टा, मालवीय नगर गली नंबर-2 में सीएम के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने गेहूं वितरण कराया। वहीं गुडमंडी में पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने गेहूं वितरण का शुभारंभ किया। इस दौरान भाजपा नेता ललित बत्रा, पार्षद सुरेंद्र मदान, अतुल जैन, निर्मल जैन, जवाहर बत्रा, संजय वर्मा, नरेश वर्मा, अनिल ग्रोवर, नवाब, सतपाल कौशिक, ईश्वर शर्मा, बृजमोहन कुच्छल आदि मौजूद रहे।
खरखौदा में एसडीएम ने किया गेहूं वितरण का शुभारंभ
खरखौदा। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत शहर के सभी डिपो पर पात्र परिवार के प्रत्येक सदस्य को 5 किलो गेहूं मुफ्त वितरित किया गया। इसके तहत एक राशन डिपो पर पहुंचकर खुद एसडीएम डॉ. अनमोल व पूर्व जिला परिषद चेयरपर्सन मीना नरवाल ने राशन कार्ड धारकों को गेहूं वितरित किया। पूर्व विधायक व जजपा जिलाध्यक्ष पदम सिंह दहिया ने भी शहर के एक डिपो पर पहुंचकर योजना के तहत पात्र लोगों को गेहूं वितरित किया। इस दौरान खाद्य एवं पूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर प्रवेश दहिया, सब इंस्पेक्टर विनीत, एडवोकेट मनीष नरवाल आदि मौजूद रहे।
-
गोहाना में 8000 लोगों को बांटे मुफ्त गेहूं
गोहाना। अन्नपूर्णा उत्सव में गोहाना के 8000 लोगों को राशन वितरित किया गया। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ वार्ड-16 स्थित राशन डिपो में एसडीएम प्रदीप कुमार व भाजपा के जिलाध्यक्ष तीर्थ राणा ने किया। इस दौरान एएफएसओ सतीश दहिया, इंस्पेक्टर रोहित मलिक, राजेश नाशीर, भूपेंद्र मलिक, रोहित मोर, शरद, बिजेंद्र लाठर, महेंद्र, भाजपा के जिला महामंत्री परमवीर सैनी, मंडल अध्यक्ष अरुण बडौक, पूर्व पार्षद अंजू कालड़ा, जिला उपाध्यक्ष बलराम कौशिक, पंकज सैनी, मोहित वाल्मीकि, निपुण सहरावत आदि मौजूद रहे।

--
मुफ्त गेहूं वितरण कार्य का शुभारंभ
गन्नौर। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत बुधवार को पात्र लोगों को मुफ्त गेहूं वितरण कार्य का शुभारंभ खाद्य एवं पूर्ति विभाग के निरीक्षक राजेश ने किया। इसके अलावा शहर में निरीक्षक विनोद व पूर्व पार्षद व मंडल उपाध्यक्ष भाजपा हरीश मदान ने पात्रों को राशन वितरित करके किया। भोगीपुर गांव में डिपो संचालक मनीष ने उपभोक्ताओं को राशन वितरण किया। उनके लिए जलपान की भी व्यवस्था की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed