फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Due to pruning of trees in Model Town, there was power cut for six hours in various colonies on Friday. This caused problems to the people living in the colonies.

Sonipat News: छह घंटे तक गुल रही बिजली, लोग परेशान

Fri, 12 Jan 2024 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 12 Jan 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Due to pruning of trees in Model Town, there was power cut for six hours in various colonies on Friday. This caused problems to the people living in the colonies.
सोनीपत के मॉडल टाउन में पेड़ों की छंटाई करते कर्मचारी। संवाद
सोनीपत। मॉडल टाउन में पेड़ों की छंटाई के चलते विभिन्न कॉलोनियों में शुक्रवार को छह घंटे तक बिजली गुल रही। इससे कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को परेशानी हुई। बिजली निगम की ओर से लाइनों पर मरम्मत कार्य व पेड़ों की कटाई की गई। लोग अधिकारियों को फोन करके बिजली आपूर्ति बहाल कराने की गुहार लगाते रहे। सुबह 11 से शाम 4 बजे तक मरम्मत कार्य के चलते बिजली शटडाउन का परमिट लिया था। इसके बावजूद शाम 4.30 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। जिसके बाद लोगों को राहत मिल सकी।
विज्ञापन

मरम्मत कार्य के चलते मॉडल टाउन, सुभाष चौक, अशोक नगर, कच्चे क्वार्टर बाजार, आठ मरला, चार मरला आदि क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। वहीं उपमंडल अभियंता, बिजली निगम जितेंद्र वर्मा का कहना है कि शहर में बिजली आपूर्ति को बेहतर करने के लिए मरम्मत कार्य किया गया। सुबह 11 से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद करने का परमिट लिया गया था। बिजली घर में मरम्मत कार्य में थोड़ी देरी हुई। कार्य पूरा होने के बाद शाम 4.30 बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed