फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Due to non-interlocking work, the up-down Jammu Tawi Express will remain canceled for six days

Sonipat News: नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते छह दिन रद्द रहेगी अप-डाउन की जम्मूतवी एक्सप्रेस

Sun, 09 Feb 2025 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 09 Feb 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Due to non-interlocking work, the up-down Jammu Tawi Express will remain canceled for six days
फोटो 14- सोनीपत रेलवे स्टेशन पर सवारी गाड़ी में सवार होते यात्री। संवाद
सोनीपत। जम्मूतवी यार्ड के पुनर्गठन के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रेलवे परिचालन बाधित रहेगा। ऐसे में 8 फरवरी से 5 मार्च तक धनबाद जंक्शन से सोनीपत के रास्ते जम्मूतवी स्टेशन तक चलने वाली गाड़ी संख्या 03309-03310 जम्मूतवी एक्सप्रेस छह दिन रद्द रहेगी। अप-डाउन की जम्मूतवी एक्सप्रेस का छह दिन 2:10 घंटे की देरी से परिचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि जम्मूतवी यार्ड के पुनर्गठन के लिए 8 फरवरी से 5 मार्च तक नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किए जाएंगे। नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते धनबाद से जम्मूतवी को जाने वाली अप लाइन की गाड़ी संख्या 03309 जम्मूतवी एक्सप्रेस 22 फरवरी, 1 व 4 मार्च को रद्द रहेगी। वहीं जम्मूतवी से धनबाद को जाने वाली डाउन लाइन की गाड़ी संख्या 03310 जम्मूतवी एक्सप्रेस 23 फरवरी, 2 व 5 मार्च को रद्द रहेगी। दोनों गाड़ियों का सोनीपत स्टेशन पर सुबह 10:08 बजे व सुबह 9:45 बजे ठहराव निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा गाड़ी संख्या 03309 जम्मूतवी एक्सप्रेस का 8, 15 व 18 फरवरी को धनबाद जंक्शन से 2:10 घंटे की देरी से परिचालन शुरू किया जाएगा। वहीं गाड़ी संख्या 03310 जम्मूतवी एक्सप्रेस का 9, 16 व 19 फरवरी को 2:10 घंटे की देरी से जम्मूतवी स्टेशन से परिचालन शुरू किया जाएगा। शनिवार को भी गाड़ी संख्या 03309 जम्मूतवी एक्सप्रेस का 3 घंटे की देरी से धनबाद जंक्शन से परिचालन शुरू किया गया। जम्मूतवी एक्सप्रेस के छह दिन रद्द रहने व छह दिन देरी से चलने के कारण सोनीपत स्टेशन से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed