{"_id":"625f0a6b8aa2ea5e83056c42","slug":"due-to-lack-of-evacuation-contaminated-water-filled-the-streets-villagers-demonstrated-warning-to-block-gt-road-sonipat-news-rtk644360142","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकासी न होने से गलियों में भरा दूषित पानी, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, जीटी रोड जाम करने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकासी न होने से गलियों में भरा दूषित पानी, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, जीटी रोड जाम करने की चेतावनी
विज्ञापन
बहालगढ़ में भरे दूषित पानी की निकासी न होने के कारण प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण। संव?
- फोटो : Sonipat
गांव बहालगढ़ में लंबे समय से पानी निकासी न होने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ रही है। उन्होंने समस्या से परेशान होकर उसके समाधान के लिए कई बार शिकायत की, लेकिन अभी तक उसका समाधान नहीं हो सका है। प्रशासन की अनदेखी के कारण गलियों में हुए दूषित पानी भरा हुआ है। साथ ही बिजली के पोल पर लटकती तारों की वजह से कभी भी हादसा हो सकता है। उन्होंने जिला व नगर निगम प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया तो वह जीटी रोड (एनएच-44) जाम करने पर मजबूर होंगे।
मनोनीत पार्षद जयसिंह, सुनील रोहिल्ला, मास्टर सत्यनारायण, साहब सिंह शर्मा, जोनी शर्मा आदि का कहना है कि गांव में लंबे समय से पानी निकासी की समस्या बनी हुई है। अधिकारियों से लेकर विधायक तक समस्या के समाधान करवाने की शिकायत कर चुके है, उसके बावजूद प्रशासन की ओर से समस्या के समाधान के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। निकासी नहीं होने की वजह से हर गली में दूषित पानी भरा हुआ है। गली से निकलने में परेशानी हो रही है। प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा यहां रहने वाले लोगों को भुगतना पड़ रहा है। छोटे बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी हो रही है।
रोहताश, कृष्ण प्रजापत, किशोर, रमेश, लीला प्रजापत, जयसिंह व राजेश स्वामी ने कहा कि वह पानी निकासी के समाधान की मांग को लेकर सीएम विंडो पर भी शिकायत दे चुके है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जिसके चलते ग्रामीणों में रोष है। उन्होंने बताया कि उनके गांव में थ्री पौंड सिस्टम भी है, लेकिन ओवरफ्लो होने के कारण गांव की गलियों में दूषित पानी हर समय जमा रहता है। जलभराव होने के कारण आवागमन करने वाले राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। गांव में बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है। इसके साथ ही खंभों पर लटक रही बिजली तार भी ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई हैं जो हर समय हादसे के लिए दावत दे रही हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द ही हालात नहीं सुधरे तो ग्रामीण न सिर्फ धरना देंगे बल्कि जीटी रोड जाम करने पर भी मजबूर होंगे।
विज्ञापन
पटवारी कार्यालय के पास भी बिगड़े हालात
राई स्थित पटवारी कार्यालय के पास पानी निकासी व सफाई न होने के कारण स्थानीय लोगों के लिए परेशानी बनी हुई है। लोगों के लिए जहां आवागमन करना मुश्किल है तो वहीं सफाई न होने के कारण क्षेत्र में हर समय बदबू आती रहती है। जिसके कारण क्षेत्रवासियों को अपने ही मकानों में रहने पर मजबूर होना पड़ रहा है।