फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Drunk Baba killed man when he tried to dispose of body his car got stuck in mud In Sonipat

बाबा ने किया कत्ल: लाश ठिकाने लगाने जा रहे कातिल की कार कीचड़ में फंसी; विक्रम का पैर न फिसलता तो बच जाता वो

Mon, 07 Jul 2025 09:14 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, सोनीपत
अमर उजाला नेटवर्क, सोनीपत Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 07 Jul 2025 09:14 AM IST
सार

सोनपीत में नशा करने के दौरान बाबा ने अधेड़ की गला दबाकर की हत्या, इसके बाद शव ठिकाने लगाने लगा तो कीचड़ में गाड़ी फंस गई। कार को धक्का लगाने पहुंचे लोगों ने शव देखकर आरोपी को दबोच लिया। 

विज्ञापन
Drunk Baba killed man when he tried to dispose of body his car got stuck in mud In Sonipat
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सोनीपत में नशा करते हुई कहासुनी के बाद खरखौदा के रहने वाले सतनारायण ने नासिरपुर चौलका निवासी रवींद्र (60) की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद वह शव को गाड़ी में डालकर ठिकाने लगाने के लिए जाने लगा तो कार कीचड़ में फंस गई। 
विज्ञापन


गाड़ी को धक्का लगाने पहुंचे लोगों ने शव देखा तो आरोपी को दबोच लिया। किसान विक्रम की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आनंदपुर झरोठ के रहने वाले विक्रम ने बताया कि ड्रेन नंबर 8 के पास उन्होंने ठेके पर जमीन ले रखी है। 
विज्ञापन


शनिवार रात वह अपने साथी जोगिंद्र, जितेंद्र व संदीप के साथ खेत में बने कमरे के बाहर चारपाई डालकर बैठे थे। रात करीब पौने 9 बजे उन्होंने देखा कि ड्रेन के किनारे कच्चे रास्ते पर एक कार कीचड़ में फंस गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर में एक बाबा कार से उतरकर उनके पास आया और फंसी हुई कार निकलवाने के लिए मदद मांगी। वे चारों कार निकलवाने चले गए। वे सभी कार को धक्का लगा ही रहे थे कि विक्रम का पैर फिसल गया और साइड में पड़े शव से टकराया। 
 

सतनारायण व रवींद्र ने एक साथ किया था नशा 
शक होने पर पूछताछ की तो आरोपी ने हत्या की बात कबूल की। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी प्रेम सिंह ने बताया कि पूछताछ में पता चला है सतनारायण व रवींद्र ने एक साथ नशा किया था। नशे में दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और सतनारायण ने रवींद्र की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
 

विक्रम का पैर न फिसलता तो आरोपी बच निकलता
कीचड़ में कार फंसने के बाद आरोपी सतनारायण मदद मांगने के लिए विक्रम और उसके साथियों के पास आया था। कोई शव न देख ले इसलिए, कार से निकालकर शव सड़क किनारे रख दिया था। कार में धक्का लगाते समय विक्रम का पैर फिसला और वह शव से टकरा गया। अगर उसका पैर न फिसलता तो आरोपी बच निकलता। रवींद्र अविवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed